Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छात्रों की साहित्यिक व सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुतियां

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
(तुलसीदास जयंती ग्रिज़ली स्कूल)

कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में वैलनेस क्लब द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। समारोह में विद्यार्थियों ने तुलसीदास के साहित्य व जीवन-मूल्यों पर आधारित गीत, अभिनय एवं विचार प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में संत शिरोमणि एवं महान साहित्यकार गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। विद्यालय के सभागार में वैलनेस क्लब के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तुलसीदास के साहित्य, भारतीय संस्कृति तथा उनके द्वारा प्रतिपादित जीवन-मूल्यों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी, समन्वयक विजय कुमार सिंह, बी.डी. नस्कर एवं आर.डी. पांडेय के साथ वैलनेस क्लब की अध्यक्ष छात्रा श्रेया कुमारी, उपाध्यक्ष छात्रा मीनाक्षी कुमारी, सचिव छात्रा तन्वी, संयुक्त सचिव छात्र हृदय जैन एवं कोषाध्यक्ष छात्र नंदन कुमार ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। वैलनेस क्लब के अन्य विद्यार्थियों एवं कक्षा मॉनिटर्स ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Jharkhand Govt Ad

इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों एवं आदर्श जीवन की जो सीख दी, वह आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। रामचरितमानस केवल भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र से परिचित कराने वाला ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह सत्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, विनम्रता, करुणा एवं दूसरों के प्रति सम्मान जैसे जीवन-मूल्यों की भी शिक्षा देता है। 

उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदर्शों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार एवं दैनिक जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने वैलनेस क्लब के विद्यार्थियों के इस सार्थक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं साहित्य से जोड़ने के साथ उनके चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। छात्र रुद्र ठाकुर ने गोस्वामी तुलसीदास की भूमिका का प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किया। छात्रा मीनाक्षी कुमारी ने तुलसीदास के बाल्यकाल एवं जीवन से संबंधित अपने विचार साझा किए। वहीं नंदिनी, सृष्टि, कोमल, क्षिति, अदिति एवं राजलक्ष्मी ने रामचरितमानस पर आधारित सुंदर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: पीएम श्री स्कूलों के 60 विद्यार्थी भुवनेश्वर रवाना, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का करेंगे भ्रमण

कार्यक्रम की तैयारियों में आर.डी. पांडेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रस्तुतियों के लिए मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को बेहतर स्वरूप मिला और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक समन्वयक विजय कुमार सिंह ने “रामचरितमानस एवं विद्यार्थी जीवन में इसका महत्व” विषय पर प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को तुलसीदास की रचनाओं में निहित आदर्शों एवं जीवन-मूल्यों को अपनाने तथा उन्हें अपने आचरण का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन छात्रा तन्वी, वैलनेस क्लब की सचिव, ने किया, जबकि छात्रा श्रेया कुमारी, अध्यक्ष, ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में वैलनेस क्लब के विद्यार्थियों एवं संबंधित शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। तुलसीदास जयंती का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम न होकर भारतीय साहित्य, संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं गौरवशाली परंपरा को समझने और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का सार्थक अवसर सिद्ध हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को गति देने का दिया निर्देश
ब्रह्माकुमारी संस्थान ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास से की 'खुशी प्राप्त अभियान' की शुरुआत
Ranchi News: बीआईटी मेसरा और जादवपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सिम्पोजियम आयोजित
Dhanbad News: बाघमारा कॉलेज में नए भवन की सौगात, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया फोर एसीआर भवन का शिलान्यास
Deoghar News: नगर निगम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
Dhanbad News: सिजुआ-कतरास की समस्याओं पर चिराग पासवान का संज्ञान, BCCL क्षेत्रों की शिकायतें मंत्रालय तक पहुंचीं
Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 'पिक्सेल स्पंदन 2026' का शुभारंभ
Giridih News: तारा पंचायत में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक मंजु कुमारी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
Deoghar News: बर्मसिया में राशन दुकान से अवैध शराब बिक्री का पुलिस ने किया बड़ा भंडाफोड़
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu News: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू में सघन वाहन जांच, 12 स्थानों पर 550 वाहनों की चेकिंग