Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारियों की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस मुस्तैद रखने के निर्देश

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारियों की समीक्षा बैठक
(हजारीबाग स्वतंत्रता दिवस बैठक)

हजारीबाग में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्जन ग्राउंड में होने वाले मुख्य झंडोत्तोलन, परेड रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल आयोजनों की विस्तृत समय-सारिणी तय की गई।

हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य झंडोत्तोलन समारोह पूर्व की भांति कर्ज़न ग्राउंड, हजारीबाग में आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त अन्य स्थलों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रमों का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया :

झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारिणी

1) उपायुक्त, आवासीय कार्यालय – 08:15 पूर्वाह्न।

Jharkhand Govt Ad
2) कर्जन ग्राउंड: 09.05 बजे पूर्वाह्न।

3) आयुक्त कार्यालय: 09:50 बजे पूर्वाह्न।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: थाना दिवस में पहुंचे भूमि विवाद के मामले, पुलिस-प्रशासन ने कराया आपसी समाधान

4) उपायुक्त कार्यालय: 10:05 बजे पूर्वाह्न।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अस्थि एवं जोड़ सप्ताह: हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर एसबीएमसीएच ने किया जागरूक

5) होम गार्ड ट्रेनिंग, सिंदूर : 10:25 बजे पूर्वाह्न।

6) रेड क्रॉस सोसाइटी: 10:50 बजे पूर्वाह्न।

7) पुलिस लाइन: 11.00 बजे पूर्वाह्न।

परेड एवं सलामी

मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी सम्मान सार्जेंट मेजर द्वारा दी जाएगी। परेड में झारखंड जिला पुलिस बल, बीएसएफ मेरु, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी (सीनियर विंग बालिका एवं सीनियर डिविजन बालक) के एक-एक प्लाटून तथा जेआरएफ, जैप 7 स्काउट के प्लाटून शामिल होंगे। पार्टी बैंड बीएसएफ मेरु कैंप द्वारा की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सेना के जवानों द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल परेड आयोजित की जाएगी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीडिया XI बनाम प्रशासन XI के बीच फैंसी क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

कर्ज़न ग्राउंड की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों  को दिया गया। 15 अगस्त के अवसर पर सभी प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत सचिवालय स्तर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।

मुख्य कार्यक्रम स्थल में परेड का रिहर्सल एवं मुख्य कार्यक्रम के दिन स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस को क्रियाशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सभी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन
Bokaro News: समाहरणालय में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त अजय नाथ झा ने सुनी समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त ने की अपील, परिवार के नाम नजदीकी मतदान केंद्र पर कराएं स्थानांतरित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के 3 विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट
Dhanbad News: सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मना ग्रीन डे
JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार के लिए आजसू पार्टी ने सौंपा 10 सूत्री माँग पत्र