बोरियो सीएचसी में धूल फांक रही लाखों की डेंटल मशीनें, उपकरणों के अभाव में मरीज परेशान, न जांच किट न टेक्नीशियन

वैक्यूम पंप, एयर कंप्रेसर और एक्स-रे मशीन खराब होने से इलाज प्रभावित

बोरियो सीएचसी में धूल फांक रही लाखों की डेंटल मशीनें, उपकरणों के अभाव में मरीज परेशान, न जांच किट न टेक्नीशियन
बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

साहिबगंज जिले के बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपये की डेंटल मशीनें खराब पड़ी हैं। कई आवश्यक उपकरणों और प्रशिक्षित डेंटल टेक्नीशियन के अभाव में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें निजी क्लिनिक जाने की सलाह दी जाती है।

संजय कुमार धीरज

साहिबगंज: सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के दावों की हकीकत बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खुलकर सामने आ गई है। सीएचसी में दंत चिकित्सा के लिए भेजी गई लाखों रुपये की मशीनें और उपकरण धूल फांक रहे हैं, जबकि जरूरी उपकरणों के अभाव में मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

मशीनें तो हैं, पर काम की नहीं  

जांच में पता चला कि सीएचसी में डेंटल चेयर यूनिट, माइक्रो मोटर, स्केलर मशीन, क्योरिंग लाइट, ऑटोक्लेव जैसी मशीनें तो मौजूद हैं, लेकिन इनमें से कई खराब पड़ी हैं। सबसे जरूरी माने जाने वाले वैक्यूम पंप और एयर कंप्रेसर पूरी तरह खराब हैं। एक्स-रे मशीन और आरभीजी सेंसर भी काम नहीं कर रहे, जिससे दांत के अंदर का फोटो लेना संभव नहीं है। बेसिक इलाज के लिए जरूरी जांच किट और फिलिंग इंस्ट्रूमेंट्स भी उपलब्ध नहीं हैं। एक्सट्रैक्शन फोर्सेप्स, एलीवेटर जैसे औजारों की कमी है। वहीं, आरसीटी और रूट कैनाल के लिए जरूरी चीजें, जैसे- रोटरी एंडो मोटर, एपेक्स लोकेटर, ऑटोक्लेवेबल फाइल्स और इम्प्लांट सर्जरी के लिए इम्प्लांट मोटर, फिजियो डिस्पेंसर, सर्जिकल किट जैसी एडवांस मशीनें तो हैं ही नहीं।

मरीजों को निजी क्लिनिक का रुख  

ग्रामीणों का कहना है कि दांत दर्द और कैविटी जैसी सामान्य समस्या लेकर आने वाले मरीजों को भी वापस लौटा दिया जाता है या फिर महंगे निजी क्लिनिक जाने की सलाह दी जाती है। बिना उपकरण के डॉक्टर भी लाचार हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सीएचसी में डेंटल यूनिट को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि गरीब मरीजों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश से दुर्गाटोला पंचायत में तबाही, चम्पा पहाड़ का संपर्क कटा, पुलिया-सड़कें क्षतिग्रस्त

क्या कहते हैं सीएचसी प्रभारी?  

सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि डेंटल उपकरणों की भारी कमी है। कई जरूरी मशीनें खराब हैं। उन्होंने उपकरणों की मरम्मती और नए उपकरणों के साथ एक प्रशिक्षित डेंटल टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि दांत के इलाज के लिए बेसिक से लेकर एडवांस तक अलग-अलग सेटअप चाहिए होता है। फिलहाल बुनियादी सुविधाओं के बिना डेंटल ओपीडी चलाना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: 1.71 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की जुलाई की किस्त

सरकार की मंशा पर सवाल  

सरकार एक तरफ "हर घर तक स्वास्थ्य" की बात कर रही है, वहीं बोरियो जैसे प्रखंड में डेंटल विभाग कागजों तक ही सीमित है। अब देखना है कि सीएस के पत्र के बाद विभाग कब तक इन मशीनों को दुरुस्त कर मरीजों को राहत देता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
Palamu News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च और मोबिलाइजेशन ड्रिल संपन्न 
Dhanbad News: तिवारी बस्ती के समीप सीआईएसएफ की छापेमारी, 80 टन कोयला जब्त
Dumka News: दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु जलसहियाओं की विशेष बैठक
Dumka News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संथाल परगना में विधि-व्यवस्था और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा की
Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में आठवीं के 24 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला तैयारियों की उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: लिट्टीपाड़ा में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित
Pakur News: मालपहाड़ी के सालबोनी क्रेशर में चोरी करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
Pakur News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस आयोजित, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सुनीं समस्याएं