Dhanbad News: सिजुआ-कतरास की समस्याओं पर चिराग पासवान का संज्ञान, BCCL क्षेत्रों की शिकायतें मंत्रालय तक पहुंचीं
BCCL प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद
बाघमारा के सिजुआ क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं का मामला केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान तक पहुंचा है। दिनेश पासवान ने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित आवेदन और जनहित के मुद्दे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे। मामले को गंभीरता से लेते हुए चिराग पासवान ने इन समस्याओं को लेकर कोयला मंत्रालय को आवेदन सौंपने की पहल की है।
धनबाद : बाघमारा सिजुआ क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर दिनेश पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान के समक्ष मामला उठाया है। दिनेश पासवान ने सिजुआ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में रखा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान द्वारा इन जनसमस्याओं को लेकर कोयला मंत्रालय को आवेदन सौंपे जाने की पहल की गई है। आवेदन के माध्यम से कोयला मंत्रालय के अधीनस्थ कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के अंतर्गत आने वाले कतरास क्षेत्र-4 एवं सिजुआ क्षेत्र-5 की कोलियरियों में व्याप्त जनसमस्याओं की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।
अब लोगों की नजर इस बात पर है कि केंद्रीय मंत्री द्वारा कोयला मंत्रालय को आवेदन दिए जाने के बाद कतरास क्षेत्र-4 एवं सिजुआ क्षेत्र-5 की जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में क्या कार्रवाई होती है।
Related Posts


Latest News








