Bokaro News: स्टील प्लांट में डायरेक्टर-इन-चार्ज क्वालिटी सर्किल ट्रॉफी 2026 का हुआ सफल आयोजन
मॉडल प्रतियोगिता में दिखा कर्मचारियों का हुनर
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में 'डायरेक्टर-इन-चार्ज क्वालिटी सर्किल ट्रॉफी 2026' का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की 28 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 'गोल्ड अवार्ड' जीतने वाली टीमें आगामी सीसीक्यूसी, एनसीक्यूसी और आईक्यूसी प्रतियोगिताओं में बीएसएल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बोकारो: स्टील प्लांट में 'डायरेक्टर-इन-चार्ज क्वालिटी सर्किल ट्रॉफी 2026' का आयोजन किया गया। प्लांट स्तर पर आयोजित क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में यह दूसरी प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता में बीएसएल के विभिन्न विभागों की कुल 28 क्वालिटी सर्किल टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए अभिनव सुधार कार्यों, समस्या-समाधान की क्षमता और निरंतर सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
सभी टीमों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के दौरान टीमों ने कार्यस्थल की समस्याओं की पहचान, उनके मूल कारणों का विश्लेषण तथा प्रभावी एवं टिकाऊ समाधान लागू करने की अपनी व्यवस्थित कार्यप्रणाली को प्रदर्शित किया। प्रत्येक टीम का प्रयास यह दर्शाता है कि हमारे कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र में सुधार के नए अवसरों की पहचान करने और उन्हें प्रभावी समाधान में बदलने के लिए कितने सजग एवं प्रतिबद्ध हैं। प्रतियोगिता अंतर्गत आयोजित 'मॉडल प्रतियोगिता' में भी टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्वालिटी सर्किल टीमों द्वारा विकसित बेहतर प्रक्रियाओं एवं सुधार पहलों को प्रदर्शित किया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










