Sahibganj News: जिरवाबाड़ी में दर्दनाक हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से विवाहिता की जान गई
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार
साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा पचगढ़ में बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हुई 25 वर्षीय विवाहिता निशा कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्नान के बाद बाथरूम से बाहर निकलते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा पचगढ़ में बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हुई 25 वर्षीय विवाहिता निशा कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। निशा कुमारी विनय पाठक की पुत्रवधु और सुमित पाठक की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, घटना के समय निशा कुमारी स्नान कर बाथरूम से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और सिर में गंभीर चोट आ गई। चोट लगने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मोहन मुर्मू ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया
जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Related Posts


Latest News







