Ranchi News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को वैश्य मोर्चा का समर्थन

9 अगस्त को रामगढ़ के रोटरी क्लब में जुटेंगे केंद्रीय पदाधिकारी

Ranchi News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को वैश्य मोर्चा का समर्थन
रांची के कांके में आयोजित झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक में संगठन के पदाधिकारी

रांची के कांके में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक में 9 अगस्त को रामगढ़ में आयोजित होने वाले वैश्य क्रांति सम्मेलन और अक्टूबर में प्रस्तावित तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में वैश्य समाज के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

रांची:  झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को रांची के कांके स्थित कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु के आवासीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की। बैठक में 9 अगस्त को रामगढ़ के रोटरी क्लब में आयोजित होने वाले 'वैश्य क्रांति सम्मेलन' तथा 30-31 अक्टूबर को कांके में प्रस्तावित तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैश्य समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संगठन एक बार फिर आंदोलन को तेज करेगा। इसके तहत 9 अगस्त को रामगढ़ में आयोजित होने वाला वैश्य क्रांति सम्मेलन आंदोलन की महत्वपूर्ण कड़ी होगा। सभी केंद्रीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में भाग लेने तथा आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया गया।

बैठक में 30-31 अक्टूबर को कांके में प्रस्तावित तृतीय महाधिवेशन की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि 17 अगस्त को कांके में आयोजित केंद्रीय समिति की बैठक में महाधिवेशन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा।

इस दौरान एक प्रस्ताव पारित कर झारखंड में जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया गया। साथ ही राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

यह भी पढ़ें: CIT Bridge Course: इंजीनियरिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले छात्रों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, बद्री भगत, संगठन महासचिव अनिल वैश्य, केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, टंडवा प्रखंड प्रमुख सीताराम साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु तथा सचिव आदित्य पोद्दार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प

वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रेखा मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु केशरी, उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता एवं महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सोनी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुईं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा