Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

होटल मालिक व कर्मचारी निकला मुख्य आरोपी

Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
(पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी रिंकू होटल का मालिक महेश रजक और कर्मचारी सीमा ठाकुर)

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित घाघरा में 14 अगस्त को मिले मिथिलेश यादव के शव मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने रिंकू होटल के मालिक महेश रजक और कर्मचारी सीमा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि बीयर के पैसों के विवाद में टांगी और सब्बल से मारकर हत्या की गई थी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी।

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा में 14 अगस्त की सुबह मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए होटल मालिक व एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने दी जानकारी। पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ बगोदर-सरिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित जांच कर महेश रजक (क़रीब 38) और सीमा ठाकुर (क़रीब 58) को गिरफ्तार किया, जो क्रमशः रिंकू होटल के मालिक व स्टाफ सदस्य बताए जा रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार, 13-14 अगस्त की रात करीब 1:45 बजे शराब के नशे में मृतक मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव होटल पहुंचे और बीयर माँगी। भुगतान न करने पर होटल में विवाद हुआ और बाद में दोनों पक्षों के बीच उग्र झड़प भी हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मिथिलेश का पीछा कर सर्विस रोड स्थित कपसा मंदिर के पास पहुंचे, जहाँ नशे की हालत में वह गिर पड़े। जिसके बाद महेश और सीमा ने टांगी व सब्बल से हमला कर उनकी हत्या कर दी तथा घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया। 

Jharkhand Govt Ad
एसआईटी ने घटना स्थल का निरीक्षण, तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर एप्रोप्रिएट सबूत जुटाए। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी और सब्बल, एक बिना नंबर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बगोदर थाना कांड संख्या 161/26 के तहत मामला दर्ज कर हत्या की विस्तृत जांच जारी है।

​एसआईटी एवं छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

यह भी पढ़ें: Giridih News: दिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ का गिरिडीह में सम्मान, लाखों महिलाओं को सिखा चुकीं आत्मरक्षा

​एसआईटी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम, बगोदर- सरिया अंचल के पु नि अजय कुमार, जांच शाखा के पु नि ज्ञान रंजन कुमार, बगोदर थाना प्रभारी पु अ नि राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Scholar B.Ed. College गिरिडीह में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा
Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
Koderma News: पूरनानगर में चोरों का तांडव, एक ही रात दो बंद मकानों के ताले टूटे
JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने निकाली आभार यात्रा, अबीर-गुलाल और आतिशबाजी से जताया जश्न
Hazaribagh News: उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजर हुसैन ने चलाया विशेष जांच अभियान
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने नगर निगम क्षेत्र की नगरीय व्यवस्था की समीक्षा की
Sahebganj News: कोटालपोखर में गनी चौक से रेलवे फाटक तक जर्जर सड़क बनी आफत
Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Boakaro News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
Bokaro News: चास सदर एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने दबोचे 6 शातिर चोर
Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष
Dhanbad News: CISF का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 32.31 टन अवैध कोयला बरामद