Bokaro News: चास सदर एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने दबोचे 6 शातिर चोर
तीन अलग-अलग चोरी कांडों का हुआ पर्दाफाश
बोकारो के चास थाना क्षेत्र में खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर 7 मोबाइल, सोने जैसे आभूषण और तौलने की मशीन बरामद की है।
बोकारो: चास थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह घर की खिड़की तोड़कर जेवरात, नकदी और मोबाइल सहित महंगे सामन उड़ा लिया करता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सामान भी बरामद किया हैं। प्रेस वार्ता में चास सदर सहायक पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास भी रहा है।22 जुलाई, 11 अगस्त और 15 अगस्त की रात चास थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने घरों की खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
इन घटनाओं को लेकर चास थाना में मामला दर्ज किया गया था।घटनाओं के उद्भेदन के लिए बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चास सदर सहायक पुलिस अधीक्षक,वेदांत शंकर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था इसी विशेष टीम को यह सफलता हाथ लगी है। सहायक पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर ने बताया कि मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










