Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा

कांड संख्या 137/26 दर्ज कर छापेमारी

Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
(हंटरगंज थाना परिसर में गिरफ्तार आरोपी सूबेदार महतो और जब्त सामग्री के साथ थाना प्रभारी विपिन कुमार एवं पुलिस टीम)

चतरा जिले की हंटरगंज थाना पुलिस ने भारत माला परियोजना की निर्माण सामग्री चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए आरोपी सूबेदार महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से चोरी का सरिया, जैक और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (JH02AV-1882) बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चतरा: जिले की हंटरगंज थाना पुलिस ने भारत माला परियोजना की निर्माण सामग्री चोरी होने के मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में भारत माला कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सोनू कुमार शुक्ला के लिखित आवेदन पर हंटरगंज थाने में कांड संख्या-137/26 दर्ज किया गया था। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार और अनुसंधानकर्ता सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस टीम ने पचमो गांव में छापेमारी कर 54 वर्षीय आरोपी सूबेदार महतो पिता- स्व० बैजनाथ महतो को उसके घर से धर दबोचा। आरोपी के ठिकाने से चोरी की गई 8mm की 60 पीस सरिया (6 बंडल), 10mm की 10 पीस सरिया (1 बंडल) और 6 पीस जैक बरामद किए गए। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन (JH02AV-1882) को भी जब्त कर लिया गया है।

Jharkhand Govt Ad
सशस्त्र बल के सहयोग से चलाए गए इस अभियान के बाद पुलिस ने बरामद सामान और पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म
Dumka News: गोपीकांदर सीएचसी में सहिया दिवस पर कालाजार व डायरिया पर विशेष चर्चा
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिख सुदेश महतो ने उठाई मांग
Pakur News: CMTC परिसर में पलाश मार्ट का शिलान्यास, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया बाजार
Pakur News: अंबाजोड़ा में दामिन पहल के तहत बाल संरक्षण पर आयोजित हुआ एक दिवसीय कार्यक्रम
Pakur News: विधायक निसात आलम ने रघुनाथपुर सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का किया शिलान्यास
Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा
Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
Koderma News: पूरनानगर में चोरों का तांडव, एक ही रात दो बंद मकानों के ताले टूटे
JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने निकाली आभार यात्रा, अबीर-गुलाल और आतिशबाजी से जताया जश्न
Hazaribagh News: उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजर हुसैन ने चलाया विशेष जांच अभियान
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने नगर निगम क्षेत्र की नगरीय व्यवस्था की समीक्षा की