Dumka News: गोपीकांदर सीएचसी में सहिया दिवस पर कालाजार व डायरिया पर विशेष चर्चा
डॉ सुमित आनंद की अध्यक्षता में चर्चा आयोजित
दुमका के गोपीकांदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया दिवस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित आनंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें कालाजार खोज पखवाड़ा और डायरिया की रोकथाम पर चर्चा करते हुए सहियाओं के बीच जिंक एवं ओआरएस पैकेट वितरित किए गए।
दुमका: गोपीकांदर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया दिवस के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित आनंद की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी स्वास्थ्य सहियों के साथ बुधवार को एक बैठक आयोजित हुई, इस बैठक में कालाजार एवं डायरिया के संबंध में विशेष चर्चा किया गया। कालाजार खोज पखवारा के संबंध में चर्चा किया गया साथ ही इसकी समय सीमा एवं लक्ष्य के बारे में जानकारी दिया गया।
डायरिया के संबंध में चर्चा करते हुए सभी को निर्देश दिया गया कि इसके लिए ग्रामीण सजग एवं जागरूक रहे। डायरिया होने से इसकी जानकारी तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर को अवगत कराए। इस अवसर पर जिंक एवं ओआरएस का भी वितरण किया गया। मौके पर बैठक में बीटीटी सुवासिनी हांसदा, संजय कुमार पाल, सहिया साथी एस्थर टुडू, क्रिस्टीना हेंब्रम, प्रोमिला हेंब्रम, सन्तोषिनी हेंब्रम, महारानी मुर्मू, अनीता हेंब्रम, सहिया सूरज हांसदा, पुष्पा देवी, गीता देवी तथा सुमित्रा देवी सहित अन्य स्वास्थ्य सहिया मौजूद रहीं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








