Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा

समयबद्ध और व्यवस्थित प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य

Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा
(बैठक के दौरान अनमैपिंग और विसंगति से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर चर्चा करते प्रशासनिक अधिकारी।)

मधुपुर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अनमैपिंग, विसंगतियों और दावा-आपत्तियों के निष्पादन हेतु पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

मधुपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बुधवार को मधुपुर अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त पदाधिकारी, प्रखंड एवं अंचल अधिकारियों के साथ-साथ SIR कार्य में सहयोग कर रहे शिक्षकों एवं संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में विशेष रूप से SIR के तहत सामने आए अनमैपिंग, एनोमली (विसंगति) तथा दावा-आपत्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। 

एसडीओ राजीव कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के नाम अनमैपिंग में सामने आए हैं, उनके मामलों कीनियमानुसार जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में बताया गया कि अनमैपिंग में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं,उन्हें दावा-आपत्ति की सुनवाई के लिए नोटिस भेजा जाएगा। संबंधित लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। इसी प्रकार SIR के दौरान सामने आई एनोमली अथवा अन्य विसंगतियों से जुड़े दावों की भी सुनवाई और समीक्षा की जाएगी। 

Jharkhand Govt Ad
एसडीओ राजीव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दावा-आपत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों का बारीकी से सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि SIR का कार्य महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा का पालन करें। बैठक के दौरान SIR से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी एसडीओ के समक्ष रखी। इस दौरान अनमैपिंग एवं विसंगति वाले मामलों को चिह्नित कर उनके निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडे,सीओ यामुन रविदास,बीडीओ अजय कुमार दास, मार्गोमुंडा सीओ प्रभात कुमार, बीडीओ शशि संदीप सोरेन, देवीपुर सीओ खोप लाल राम, बीडीओ विजय राजेश बारला, जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की देखरेख में बाबा मंदिर के दानपात्रों की हुई गिनती

इसके अलावा SIR कार्य में सहयोग कर रहे शिक्षक मोहम्मद मुजिबुर रहमान, अशोक भगत,जाहिद हुसैन, सोहन दास, सुबल दास, त्रिमोती मुर्मू समेत संबंधित कर्मी मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों ने SIR प्रक्रिया को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। 

यह भी पढ़ें: Deoghar News: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में नेपाल विजयी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा
Deoghar News: श्रावणी मेला में जसीडीह स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए एस्केलेटर संचालन अस्थायी बंद
Palamu News: भर्ती परीक्षाएं रद्द होना छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत: आशुतोष
Chatra News: कुंदा में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के पुस्तकालय का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: रामगढ़ के मयुरनाथ में भूईयां घटवार समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म
Dumka News: गोपीकांदर सीएचसी में सहिया दिवस पर कालाजार व डायरिया पर विशेष चर्चा
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिख सुदेश महतो ने उठाई मांग
Pakur News: CMTC परिसर में पलाश मार्ट का शिलान्यास, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया बाजार
Pakur News: अंबाजोड़ा में दामिन पहल के तहत बाल संरक्षण पर आयोजित हुआ एक दिवसीय कार्यक्रम
Pakur News: विधायक निसात आलम ने रघुनाथपुर सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का किया शिलान्यास
Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा