Palamu News: भर्ती परीक्षाएं रद्द होना छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत: आशुतोष

नई भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित हो

Palamu News: भर्ती परीक्षाएं रद्द होना छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत: आशुतोष
(आशुतोष तिवारी)

पलामू में JLKM के प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी ने JSSC-CGL सहित विवादित परीक्षाओं को रद्द करने के मुख्यमंत्री के फैसले को छात्रों की जीत बताया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अभ्यर्थियों के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग की।

पलामू: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा JSSC-CGL सहित विवादित भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे झारखंड के छात्रों और युवाओं की आवाज की महत्वपूर्ण जीत है।

तिवारी ने कहा कि छात्रों ने लगातार भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग उठाई। सरकार द्वारा परीक्षा रद्द करने का निर्णय यह साबित करता है कि छात्रों की शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस फैसले से आंदोलनरत छात्रों में खुशी स्वाभाविक है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षा रद्द करना अंतिम समाधान नहीं है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखा जाए।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यह भी मांग करती है कि नई भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, तकनीकी रूप से सुरक्षित और भ्रष्टाचारमुक्त हो। जिन अभ्यर्थियों ने वर्षों मेहनत की है, उनके समय और उम्र को ध्यान में रखते हुए सरकार को विशेष राहत और उचित अवसर देने पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपील चौधरी ने किया परेड निरीक्षण

आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा, “यह किसी दल की जीत नहीं, बल्कि झारखंड के मेहनतकश छात्रों की आवाज की जीत है। सरकार ने एक कदम उठाया है, अब उसे बाकी जरूरी कदम भी उठाने होंगे। युवाओं को केवल आश्वासन नहीं, पारदर्शी भर्ती और न्याय चाहिए।” आशुतोष कुमार तिवारी का स्पष्ट मत है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Palamu News: सूखे और कम बारिश के बीच किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी पर्याप्त बिजली

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा
Deoghar News: श्रावणी मेला में जसीडीह स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए एस्केलेटर संचालन अस्थायी बंद
Palamu News: भर्ती परीक्षाएं रद्द होना छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत: आशुतोष
Chatra News: कुंदा में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के पुस्तकालय का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: रामगढ़ के मयुरनाथ में भूईयां घटवार समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म
Dumka News: गोपीकांदर सीएचसी में सहिया दिवस पर कालाजार व डायरिया पर विशेष चर्चा
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिख सुदेश महतो ने उठाई मांग
Pakur News: CMTC परिसर में पलाश मार्ट का शिलान्यास, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया बाजार
Pakur News: अंबाजोड़ा में दामिन पहल के तहत बाल संरक्षण पर आयोजित हुआ एक दिवसीय कार्यक्रम
Pakur News: विधायक निसात आलम ने रघुनाथपुर सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का किया शिलान्यास
Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा