Dumka News: रामगढ़ के मयुरनाथ में भूईयां घटवार समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

पारंपरिक कर्मा महोत्सव को मिलेगी नई भव्यता

Dumka News: रामगढ़ के मयुरनाथ में भूईयां घटवार समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
(दुमका मयुरनाथ घटवार बैठक)

दुमका के रामगढ़ प्रखंड स्थित मयुरनाथ गांव में भूईयां घटवार/घटवाल समाज की बैठक झरील राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 160 गांवों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 19 सितंबर 2026 को सामूहिक कर्मा पर्व महोत्सव एवं मेला आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

दुमका: रामगढ़ प्रखंड के मयुरनाथ गांव में स्कूल के समीप भूईयां घटवार/घटवाल समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता झरील राय ने की। बैठक में रामगढ़ प्रखंड के करीब 160 गांवों से समाज के गणमान्य लोगों, युवा एवं महिलाओं ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक कर्मा पर्व महोत्सव एवं मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए 19 सितंबर 2026 को मयुरनाथ मैदान में आयोजन करने की तिथि निर्धारित की गई। समाज के लोगों ने कहा कि कर्मा पर्व हमारी परंपरा, संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस वर्ष इसे पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

Jharkhand Govt Ad
बैठक में युवा नेता जीतलाल राय, नागेंद्र राय, गोविंद राय, बासुदेव राय, हीरालाल राय, रामकिशोर राय, संतोष राय, मनोज राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों की भी सहभागिता रही। बैठक में उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा
Deoghar News: श्रावणी मेला में जसीडीह स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए एस्केलेटर संचालन अस्थायी बंद
Palamu News: भर्ती परीक्षाएं रद्द होना छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत: आशुतोष
Chatra News: कुंदा में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के पुस्तकालय का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: रामगढ़ के मयुरनाथ में भूईयां घटवार समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म
Dumka News: गोपीकांदर सीएचसी में सहिया दिवस पर कालाजार व डायरिया पर विशेष चर्चा
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिख सुदेश महतो ने उठाई मांग
Pakur News: CMTC परिसर में पलाश मार्ट का शिलान्यास, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया बाजार
Pakur News: अंबाजोड़ा में दामिन पहल के तहत बाल संरक्षण पर आयोजित हुआ एक दिवसीय कार्यक्रम
Pakur News: विधायक निसात आलम ने रघुनाथपुर सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का किया शिलान्यास
Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा