Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म

दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म
(सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय)

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका ने यूजी सेमेस्टर-5 (सत्र 2023-27) की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र 28 अगस्त से 4 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे, जबकि परीक्षाएं 18 से 30 सितंबर तक आयोजित होंगी।

दुमका: सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर-5, सत्र 2023-27 की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि और परीक्षा कार्यक्रम एक साथ जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी 28 अगस्त से 4 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके बाद 5 से 7 सितंबर तक 200 रुपये तथा 8 से 10 सितंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा करने का मौका दिया गया है।

वहीं, यूजी सेमेस्टर-5 की परीक्षा 18 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार मेजर-9, मेजर-10, मेजर-11 और माइनर-3 की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित होंगी। 

Jharkhand Govt Ad
इसके बाद 1 से 10 अक्टूबर तक सभी विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप/प्रोजेक्ट वर्क निर्धारित किया गया है। बता दें कि इसी सत्र के यूजी सेमेस्टर-4 का परीक्षा परिणाम 8 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। अब 28 अगस्त से सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी और 18 सितंबर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बीच विभिन्न कॉलेजों में सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया भी चल रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा Deoghar News: एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा
Deoghar News: श्रावणी मेला में जसीडीह स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए एस्केलेटर संचालन अस्थायी बंद
Palamu News: भर्ती परीक्षाएं रद्द होना छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत: आशुतोष
Chatra News: कुंदा में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के पुस्तकालय का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: रामगढ़ के मयुरनाथ में भूईयां घटवार समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dumka News: SKMU में 28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म
Dumka News: गोपीकांदर सीएचसी में सहिया दिवस पर कालाजार व डायरिया पर विशेष चर्चा
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिख सुदेश महतो ने उठाई मांग
Pakur News: CMTC परिसर में पलाश मार्ट का शिलान्यास, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया बाजार
Pakur News: अंबाजोड़ा में दामिन पहल के तहत बाल संरक्षण पर आयोजित हुआ एक दिवसीय कार्यक्रम
Pakur News: विधायक निसात आलम ने रघुनाथपुर सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का किया शिलान्यास
Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा