Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष

मानव संसाधन विभाग ने जारी किया ऑफिस ऑर्डर

Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष
(फोटो)

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के मानव संसाधन विभाग ने ऑफिस ऑर्डर जारी कर 25 विभागों व सेक्शंस के नए विभागाध्यक्षों (HODs) की सूची जारी की है। इसमें धीरज कुमार चौधरी, अशोक कुमार सिंह और मणिकांत धान समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बोकारो: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। मानव संसाधन विभाग के ऑर्गनाइजेशनल डेवलपमेंट सेक्शन की ओर से जारी ऑफिस ऑर्डर में विभिन्न सेक्शन और विभागों के लिए संबंधित  हेड ऑफ डिपार्टमेंट की सूची जारी की गई है। अधिकारी अपने-अपने विभाग में  डीओ पी के तहत एच ओ डी की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। जीएम (आई ई डी) धीरज कुमार चौधरी को   इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का एचओडी बनाया गया है। वहीं कॉन्ट्रैक्ट  सेल (वर्क्स) में कमलेश कुमार दुबे, एम आर डी  में राजेश कुमार और एसीभीएस में राजीव सिंह को संबंधित विभागों का एचओडी बनाया गया है।

सी ई डी की जिम्मेदारी अंजनी कुमार अविनाश, जबकि पीपीसी एंड एस सी में कमल रंजन त्रिपाठी को विभाग का मुखिया बनाया गया। सी एम ई में हिमांशु गुप्ता तथा सी एम ई कैपिटल रिपेयर  में वैश्य राम नारायण को जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सी एम एस  ई आर एस में मनोज कुमार झा, सी एम ई - ई टी एल  में प्रकाश कुमार और  सी एम ई - एच एम ई में योगेश प्रसाद साहू को संबंधित विभागों की कमान सौंपी गई है।

Jharkhand Govt Ad
सी एम एम - जनरल मेंटिनेंस  मैकेनिकल में रंजन कुमार बेहरा, जबकि सी एमएम- मेंटेनेंस मैकेनिकल  में सुरेंद्र कुमार मंगल को  एच ओ डी बनाया गया है। वहीं  आर एम पीकी जिम्मेदारी मुकेश कुमार सिंह को दी गई है। सूची के अगले हिस्से में  गैस यूटिलिटी की जिम्मेदारी संजय गुप्ता, वाटर मैनेजमेंट में कृष्ण भट्टाचार्य, ई सी एस में प्रीति झा और डी एन डब्लू में संजय कुमार को दी गई है। इसके साथ ही डायरेक्टरI

सी सेक्शन में अशोक कुमार तिवारी, इंटरनल ऑडिट में विजय कुमार, पब्लिक रिलेशन में मणिकांत धान और लॉ में जॉन तपन कोंगरी को संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। एल एंड ए की जिम्मेदारी अशोक कुमार सिंह को दी गई है, जिन्हें जीएम (एच आर एल एंड ए) के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। एके सिंह बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।  सी एस आर में पीपी चक्रवर्ती को जीएम (सी एम आर) तथा कॉन्ट्रैक्ट सेल नॉन वर्क्स में एस. भट्टाचार्जी को जीएम  I/सी ( कॉन्ट्रैक्ट सेल नॉन वर्क्स) की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

इस प्रकार जारी आदेश में कुल 25 सेक्शन/विभागों के एच ओ डी की जिम्मेदारियां सूचीबद्ध की गई हैं। आदेश के जरिए विभागवार प्रशासनिक जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एच ओ डी के अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत किया गया है। बीएसएल  के इस प्रशासनिक बदलाव को प्लांट के विभिन्न विभागों के कामकाज और जिम्मेदारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा
Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
Koderma News: पूरनानगर में चोरों का तांडव, एक ही रात दो बंद मकानों के ताले टूटे
JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने निकाली आभार यात्रा, अबीर-गुलाल और आतिशबाजी से जताया जश्न
Hazaribagh News: उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजर हुसैन ने चलाया विशेष जांच अभियान
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने नगर निगम क्षेत्र की नगरीय व्यवस्था की समीक्षा की
Sahebganj News: कोटालपोखर में गनी चौक से रेलवे फाटक तक जर्जर सड़क बनी आफत
Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Boakaro News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
Bokaro News: चास सदर एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने दबोचे 6 शातिर चोर
Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष
Dhanbad News: CISF का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 32.31 टन अवैध कोयला बरामद