दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू

मानव तस्करी पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू
(दिल्ली मानव तस्कर गिरफ्तारी)

चाईबासा व दिल्ली पुलिस ने एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र (झारखंड भवन) के साथ मिलकर दिल्ली से वर्ष 2023 से फरार वांछित मानव तस्कर को गिरफ्तार किया। इस दौरान खूंटी की एक नाबालिग बालिका को सुभाष प्लेस क्षेत्र से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

नई दिल्ली/रांची: झारखंड सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, झारखंड भवन, नई दिल्ली के समन्वय में चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस एवं एक स्थानीय एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड की  वांछित मानव तस्कर को शनिवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। इस अभियान के दौरान मानव तस्करी की शिकार खूंटी जिले की एक बालिका को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

गिरफ्तार मानव तस्कर के विरुद्ध चाईबासा में वर्ष 2023 से मानव तस्करी के अनेक मामलों में प्राथमिकी दर्ज थी तथा न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। चाईबासा पुलिस पूर्व में कई बार दिल्ली आकर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी।

Jharkhand Govt Ad
इस बार चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस, एक स्थानीय एनजीओ तथा एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र की संयुक्त रणनीति के तहत पिछले दो-तीन दिनों से आरोपी के संभावित ठिकानों एवं आसपास के क्षेत्रों की लगातार रेकी की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार सुबह लगभग 6 बजे आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से चाईबासा पुलिस को चार दिनों की रिमांड प्राप्त हुई है।

इसी कार्रवाई के क्रम में एक अन्य मानव तस्कर की गिरफ्तारी भी की गई, जिसके घर से खूंटी जिले की एक बालिका को बरामद किया गया। उक्त बालिका को दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा चुका है तथा वर्तमान में उसे सुरक्षित गृह में रखा गया है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत बालिका को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि उसके सुरक्षित पुनर्वास की आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें: जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत; शॉपिंग मॉल धमाके में दो महिलाओं की गई जान

महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि मानव तस्करी के मामलों में विभाग की नीति पूर्णतः जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने राज्य के सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे किसी भी मामले की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित जिलों के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आवश्यक होने पर तत्काल संयुक्त टीम बनाकर नई दिल्ली भेजी जाए, ताकि पीड़ित बच्चों एवं महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके गृह जनपद में पुनर्वासित किया जा सके।

यह भी पढ़ें: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, विकास और सुशासन पर हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि पुनर्वास के उपरांत पीड़ित बच्चों को झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा तथा उनकी सतत निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे वे दोबारा मानव तस्करी के जाल में न फंसें।

महिला एवं बाल विकास विभाग मानव तस्करी के विरुद्ध लगातार संवेदनशील एवं सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इसी का परिणाम है कि अब तक मानव तस्करी के शिकार झारखंड के सैकड़ों बच्चों एवं महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर उनका सफल पुनर्वास किया जा चुका है तथा उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया है।

ज्ञात हो कि एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, झारखंड भवन, नई दिल्ली, झारखंड सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण संस्थान है, जो मानव तस्करी एवं अन्य संकटग्रस्त परिस्थितियों में फंसे महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण, बचाव, पुनर्वास तथा गृह वापसी के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह संपूर्ण कार्रवाई झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न की गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग