बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
दुमका के सीएम एसओई गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

दुमका में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सीएम एसओई गर्ल्स हाई स्कूल में डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, फेक लिंक, ओटीपी सुरक्षा, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और साइबर कानून की जानकारी दी गई।

दुमका: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, दुमका के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना के अंतर्गत बुधवार को दुमका सदर प्रखंड स्थित सीएम एसओई गर्ल्स हाई स्कूल, दुमका में डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर किशोरियों, को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, फेक लिंक (Fake Links), ओटीपी (OTP), व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता, साइबर कानून तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में संबंधित प्राधिकरण को तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को अधिक रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में अधिकारी बेलगाम, मुख्यमंत्री की चुप्पी से प्रशासनिक अराजकता बढ़ी: प्रदीप सिन्हा

कार्यक्रम में बताया गया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के गतिविधि कैलेंडर के अनुसार जिले के चयनित विद्यालयों में प्रत्येक माह विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।

यह भी पढ़ें: नीट पेपर लीक पर लोकसभा में हंगामा, अखिलेश यादव बोले- हमारा क्या... कांग्रेस और सरकार की डील हो गई क्या?

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग तथा तकनीकी सहयोगी संस्था सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) का समन्वित सहयोग रहा। संयुक्त प्रयासों से विद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार, AVA संस्था के जिला प्रतिनिधि अमलेश कुमार, दुमका प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिकाएं सुजाता कर्ण एवं आकांक्षा कुमारी उपस्थित रहीं। इसके अलावा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता टुडू, शिक्षिकाएं विभा टुडू, शिवांगी कुमारी एवं नीतू कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: रांची-पटना मार्ग पर कोडरमा घाटी में कंटेनर और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक घायल Koderma News: रांची-पटना मार्ग पर कोडरमा घाटी में कंटेनर और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक घायल
Koderma News: केटीपीएस प्लांट में कुक का काम करने वाली महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Giridih News: श्रीरामकृष्ण डीएवी में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
जमुआ में आयोजित हुआ झारोटेफ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, उठीं पुरानी लंबित मांगें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य स्थापना दिवस पर करेंगे विमानन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ मनाया अपना 36वां स्थापना दिवस
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में आयोजित हुआ भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह, विधायक अमित यादव रहे मौजूद
Koderma Newsa: श्री अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच का सम्मान समारोह आयोजित
भाजपा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, JPSC और भर्ती परीक्षाओं पर मांगा जवाब
झारखंड में फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, JFDC और SRFTI के बीच हुआ MoU
सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण