Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरस्कार
कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती के अवसर पर पुस्तकालय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, शत-प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार और राधाकृष्णन हाउस को सर्वोत्तम हाउस सम्मान से नवाजा गया।
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महान गणितज्ञ और भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती के अवसर पर पुस्तकालय दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती की प्रतिमा और डॉ. एस. आर. रंगनाथन के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु शोभा विश्वकर्मा ने समाजसेविका शुभा कपसीमे को पौधा भेंट कर स्वागत किया।
तत्पश्चात् प्रशिक्षु अनिशा कुमारी एवं समूह द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत एवं प्रशिक्षु लवजीत कुमार विश्वकर्मा ने स्वागत भाषण के माध्यम से उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं का अभिनंदन किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुस्तकालय दिवस की थीम एवं पुस्तक-पठन के महत्व पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां रहीं। जिसमें प्रशिक्षु कुंदन कुमार, सागर कुमार दास, सोनिया कुमारी, श्रेया सिन्हा, समीना परवीन, विश्वजीत राज, आयुष कुमार, दिव्या कुमारी, अनिशा कुमारी, बबीता कुमारी एवं मनोरंजन पाण्डेय ने पुस्तकों, पुस्तकालय तथा ज्ञानार्जन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि “पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान की बौद्धिक विकास का मुख्य धरोहर होता है। शिक्षक-प्रशिक्षण के क्षेत्र में पुस्तकालय की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि आज के प्रशिक्षु भविष्य के शिक्षक हैं। एक शिक्षक जितना अधिक पढ़ता है, उतना ही प्रभावी ढंग से अपने विद्यार्थियों को सीखने के लिए प्रेरित करता है। डिजिटल युग में सूचना के अनेक स्रोत उपलब्ध हैं, लेकिन पुस्तकों के व्यवस्थित अध्ययन का महत्व आज भी कायम है।
कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षुओं के साथ महाविद्यालय के डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी.एल.एड. समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, सहायक प्राध्यापक डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रशिक्षु अंकित चंद्रा एवं ज्योति यादव ने संयुक्त रूप से एवं धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालयाध्यक्ष सुधीर साव ने किया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News








