ब्रह्माकुमारी संस्थान ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास से की 'खुशी प्राप्त अभियान' की शुरुआत
बीके राजमती दीदी ने बांधा ईश्वरीय रक्षासूत्र
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास से पवित्र रक्षाबंधन एवं 'खुशी प्राप्त अभियान' की शुरुआत की। 19 से 30 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत रांची, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधकर लोगों को तनावमुक्त जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया जाएगा।
रांची: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पवित्र रक्षाबंधन एवं खुशी प्राप्त अभियान की शुरुआत बुधवार को झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास से हुई। अभियान का उद्देश्य समाज में शांति, पवित्रता, सकारात्मक सोच और खुशहाल जीवन का संदेश पहुंचाना है। इस अवसर पर संस्था की संचालिका बीके राजमती दीदी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधा और अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सफल जनसेवा के लिए मंगलकामना की।
बीके राजमती दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, प्रेम, शांति और आत्मिक शक्ति का संदेश देने वाला पर्व भी है। अभियान के माध्यम से लोगों को सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








