Sahebganj News: मंत्री दीपक बिरुवा ने 15 अत्याधुनिक डायल-112 आपातकालीन वाहनों को दिखाई हरी झंडी
अत्याधुनिक ट्रैकिंग और संचार सिस्टम से लैस वाहन
साहिबगंज जिले में कानून-व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए 15 नए डायल-112 वाहनों को मंत्री दीपक बिरुवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन अत्याधुनिक वाहनों के संचालन से जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी।
साहिबगंज: जिले में कानून-व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने के लिए जिला को 15 अत्याधुनिक डायल-112 आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन मिले हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय से प्राप्त इन वाहनों को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार (निबंधन रहित) तथा परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। डायल-112 सेवा को और सशक्त करने के लिए नए वाहनों की तैनाती एक महत्वपूर्ण कदम है। इन नए ERV वाहनों के जिले में संचालन से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी। किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना, महिला सुरक्षा या कानून-व्यवस्था संबंधी कॉल पर पुलिस अब और तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








