श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ

मानव सुथार ने दोनों पारियों में 10 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ी

श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ

भारत ने अपने 600वें टेस्ट मैच को यादगार बनाते हुए गाले में श्रीलंका को 165 रन से शिकस्त दी। कप्तान शुभमन गिल ने जीत के बाद मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की।

भारतीय टीम ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ये जीत भारत के लिए यादगार बन गई है क्योंकि भारतीय टीम का यह 600वां टेस्ट मैच था।

जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए 600वें टेस्ट मैच में जीत को स्पेशल बताया। साथ ही युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की।

गिल ने कहा कि भारतीय टीम की 600वें टेस्ट मैच में जीत बहुत खास है। हमारे लिए यह बहुत संतोषजनक जीत रही। मौसम को लेकर अनिश्चितता के कारण टीम पर थोड़ा दबाव था, लेकिन खिलाड़ियों ने परिस्थितियों का शानदार तरीके से सामना किया।

भारतीय टीम दूसरी पारी में 193 रन पर ऑलआउट हो गई थी। गिल ने स्पष्ट किया कि टीम का लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना था और इसी रणनीति के तहत बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया। टीम करीब 400 रन तक पहुंचना चाहती थी, क्योंकि आखिरी पारी में गेंदबाजी के लिए पर्याप्त ओवर सुनिश्चित करना जरूरी था। यही हमारी सोच थी और इसी प्रक्रिया में हमने कुछ शुरुआती विकेट गंवा दिए। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर हम फिर भी अच्छी स्थिति में थे।

कप्तान ने जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुथार अपने टेस्ट पदार्पण से ही लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। चाहे वह भारत में खेला गया पहला मैच हो या फिर इस मैच में। उनमें भारतीय क्रिकेट का लंबा भविष्य दिखाई देता है।

देवदत्त पडिक्कल की तारीफ करते हुए गिल ने कहा कि उन्हें खेलते देखना शानदार था। शतक बनाना जरूरी है, लेकिन शतक बनाने के बाद भी उन्होंने अपनी पारी जारी रखी और हमारे लिए एक बड़ी पारी खेली। दूसरी पारी में भी जिस तरह से उन्होंने खेला और स्पिनरों पर हावी रहे, वह देखना बहुत सुखद था।

गाले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 165 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की इस जीत में स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का अहम योगदान रहा। सुथार ने जहां पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल करते हुए 10 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, वहीं पडिक्कल ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में कुल 211 रन बनाए। पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन और दूसरी पारी में 44 रनों की पारी खेली।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu News: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू में सघन वाहन जांच, 12 स्थानों पर 550 वाहनों की चेकिंग
Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
पाकुड़ कांग्रेस की बैठक में बनी बड़ी रणनीति, संगठन को मजबूत करने पर जोर
Sahibganj News: गुमानी रेलवे स्टेशन पर अधूरे प्लेटफॉर्म से यात्री परेशान, नवझारखंड जनएकता संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Pakur News: हिरणपुर में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं पर जागरूकता शिविर
JPSC इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग
ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता
Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम