Sahibganj News: गुमानी रेलवे स्टेशन पर अधूरे प्लेटफॉर्म से यात्री परेशान, नवझारखंड जनएकता संगठन ने सौंपा ज्ञापन

प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर ऊंचाई में अंतर से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही परेशानी

Sahibganj News: गुमानी रेलवे स्टेशन पर अधूरे प्लेटफॉर्म से यात्री परेशान, नवझारखंड जनएकता संगठन ने सौंपा ज्ञापन

गुमानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर अधूरे निर्माण के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई में अंतर को लेकर नवझारखंड जनएकता संगठन ने रेलवे को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

साहिबगंज: गुमानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या- 2 पर अधूरे निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म का एक हिस्सा ऊंचा और दूसरा हिस्सा नीचा होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में दिक्कत हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है।

इसी समस्या को लेकर नवझारखंड जनएकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेलवे के संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने और प्लेटफॉर्म को सुरक्षित व समतल बनाने की मांग की गई है।

Jharkhand Govt Ad
संगठन का कहना है कि प्लेटफॉर्म की ऊंचाई-निचाई में अंतर के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रेन आने-जाने के समय यात्रियों को संतुलन बनाए रखने में परेशानी होती है। संगठन ने रेल प्रशासन से मांग की कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के फाउंडर अंसार अली उर्फ मिंटू, संगठन प्रभारी अब्दुल मालिक, सचिव अनिकुल इस्लाम, कोषाध्यक्ष सरफराज अहमद, तबरेज अंसारी, मसूद आलम, वसीम अख्तर, अबू वकार सहित कई सदस्य उपस्थित थे। स्थानीय यात्रियों ने भी संगठन की मांग का समर्थन किया है। अब देखना होगा कि रेल प्रशासन इस पर कब तक कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: कृषि बीमा कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर बने भाजपा नेता गणेश प्रसाद तिवारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को गति देने का दिया निर्देश
ब्रह्माकुमारी संस्थान ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास से की 'खुशी प्राप्त अभियान' की शुरुआत
Ranchi News: बीआईटी मेसरा और जादवपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सिम्पोजियम आयोजित
Dhanbad News: बाघमारा कॉलेज में नए भवन की सौगात, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया फोर एसीआर भवन का शिलान्यास
Deoghar News: नगर निगम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
Dhanbad News: सिजुआ-कतरास की समस्याओं पर चिराग पासवान का संज्ञान, BCCL क्षेत्रों की शिकायतें मंत्रालय तक पहुंचीं
Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 'पिक्सेल स्पंदन 2026' का शुभारंभ
Giridih News: तारा पंचायत में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक मंजु कुमारी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
Deoghar News: बर्मसिया में राशन दुकान से अवैध शराब बिक्री का पुलिस ने किया बड़ा भंडाफोड़
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu News: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू में सघन वाहन जांच, 12 स्थानों पर 550 वाहनों की चेकिंग