Sahibganj News: कृषि बीमा कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर बने भाजपा नेता गणेश प्रसाद तिवारी
नई जिम्मेदारी को तिवारी ने पद नहीं बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और जनसेवा का अवसर बताया।
by: Suman Kumari
On
साहिबगंज के भाजपा के वरीय नेता गणेश प्रसाद तिवारी को भारत सरकार ने कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त किया है। नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद तिवारी ने केंद्र सरकार और पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
साहिबगंज: भारत सरकार द्वारा कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में भाजपा के वरीय नेता गणेश प्रसाद तिवारी को नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की सूचना मिलने पर गणेश प्रसाद तिवारी ने भारत सरकार और पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और जनसेवा का अवसर है।
उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण भूमिका में किसानों के हितों, कृषि क्षेत्र की मजबूती तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का प्रयास करूंगा। गणेश प्रसाद तिवारी ने इस विश्वास और जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी हार्दिक आभार जताया।उल्लेखनीय है कि कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली प्रमुख बीमा कंपनी है जो देशभर के किसानों को फसल बीमा और अन्य कृषि संबंधित बीमा सेवाएं उपलब्ध कराती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Suman Kumari
Tags: Jharkhand News केंद्र सरकार भारत सरकार झारखंड न्यूज़ झारखंड किसान साहिबगंज ग्रामीण अर्थव्यवस्था फसल बीमा साहिबगंज न्यूज गणेश तिवारी गणेश प्रसाद तिवारी साहिबगंज भाजपा कृषि बीमा कंपनी कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड AIC India Agriculture Insurance Company नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर किसान हित किसानों के हित में काम भाजपा नेता गणेश तिवारी कृषि बीमा किसान बीमा कृषि क्षेत्र किसान कल्याण Farmer Insurance India
Related Posts


Latest News








