Giridih News: उसरी नदी बचाओ अभियान समिति ने बालमुकुंद फैक्ट्री पाइपलाइन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

विभिन्न विभागों के समक्ष होगा बड़ा आंदोलन

Giridih News: उसरी नदी बचाओ अभियान समिति ने बालमुकुंद फैक्ट्री पाइपलाइन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
(गिरिडीह उसरी नदी ज्ञापन)

गिरिडीह में 'उसरी नदी और वाटर फॉल बचाओ अभियान' से जुड़े लोगों ने मानव श्रृंखला के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा नदी से पानी ले जाने वाली पाइपलाइन को तुरंत हटाने की मांग की है। आंदोलनकारियों व माले नेताओं ने चेतावनी दी है कि फैक्ट्री की मनमानी और प्रदूषण के खिलाफ जल्द ही संबंधित विभागों के समक्ष बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

गिरिडीह: उसरी नदी और वाटर फॉल बचाओ अभियान से जुड़े लोगों ने मानव श्रृंखला आंदोलन के बाद गिरिडीह उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपकर बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के लिए यदि पाइपलाइन के सहारे उसरी नदी से पानी ले जाने का कोई आदेश दिया गया हो, तो उसे निरस्त करने की मांग की है। आवेदन में लिखा गया है कि बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन ने बलपूर्वक सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाया है और उसरी नदी में इंटेकवेल बनाकर पानी फैक्ट्री में ले जाने की तैयारी में है। 

क्षेत्र की जनता इसका विरोध करती है। इसलिए बिछाई गई पाइपलाइन को अविलंब हटाने की कार्रवाई करें। आवेदन में चंदर वर्मा, शुभांकर कुमार, विकास राय, सविनाश राय, अनुज राय, सौरव कुमार राय, माले नेता  राजेश सिन्हा, विजय राय, हसनैन अली, प्रियांशु कुमार राय समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Jharkhand Govt Ad
फैक्ट्री प्रबंधन कर मनमानी नहीं चलने दी जाएगी: आंदोलनकारी

ज्ञापन सौंपे जाने के बाद समाजसेवी चंदर वर्मा एवं गादी श्रीरामपुर के मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह ने पत्रकारों से कहा कि उसरी नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए गिरिडीह पूर्वी क्षेत्र, शहरी क्षेत्र के लोगों ने एक बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। फैक्ट्री प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।  

यह भी पढ़ें: Giridih News: स्पीड पोस्ट की धुंधली रसीदों से उपभोक्ता परेशान, डाक विभाग को भेजी शिकायत

तीन वर्षों से प्रदूषण के खिलाफ एवं उसरी नदी वाटर फॉल को बचाने की मुहिम से जुड़े गादी श्रीरामपुर पंचायत समिति सदस्य शुभांकर कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि रणजीत राय, विजय विशाल राय ने कहा कि उसरी नदी से जल का दोहन नहीं करने दिया जाएगा। कंपनी प्रबंधन एक साल से ज्यादा समय से नदी से पानी उठाने के लिए पाइपलाइन बिछाने की जुगत में थी, जिसे नाकाम किया गया था। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बलपूर्वक पाइपलाइन बिछाया गया है, जिसे ग्रामीण बर्दाश्त करने को  तैयार नहीं है। प्रदूषण को भी बंद करना होगा, नहीं तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती और शक्ति केंद्रों के विस्तार पर चर्चा

माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि शहर के बजरंग चौक के पास बालमुकुंद फैक्ट्री का ऑफिस है। उसके सामने आंदोलन करने का जरूरत है। उपायुक्त कार्यालय, अंचल कार्यालय, पथ निर्माण विभाग, डीवीसी, जल संसाधन विभाग के समक्ष इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ भुवानिया ने ली समीक्षा बैठक Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ भुवानिया ने ली समीक्षा बैठक
झारखंड को मिले 58 Mini Water Tender with Mist Technology, फायर सेफ्टी व्यवस्था होगी मजबूत
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन  
झारखंड अग्निशमन सेवा का आधुनिकीकरण, संकरी गलियों में भी तुरंत पहुंचेगी फायर ब्रिगेड
2047 में कांग्रेस: विरासत बचेगी या बिखरेगी? डॉ. अतुल मलिकराम का राजनीतिक विश्लेषण
Koderma News: ग्रिजली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के नन्हे बच्चों ने सीखी 'किचनैट एक्टिविटी'
Deoghar News: मधुपुर के छात्रों की समस्याओं पर SKMU कुलसचिव को ज्ञापन, समाधान का आश्वासन
Koderma News: स्व. आकाश पासवान के श्रद्धा कर्म पर उमड़े जनप्रतिनिधि, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Jharkhand Assembly: JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, डॉ नीरा यादव भी हुईं शामिल
Deoghar News: रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर का 24वां इंस्टॉलेशन समारोह, नई टीम ने संभाली कमान
Koderma News: तिलोकरी में ट्रांसफार्मर जलने से 48 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप
झारखंड में कांग्रेस केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से है चिपकी, छात्रहित से इन्हें कोई सरोकार नहीं: आदित्य साहू