Deoghar News: बर्मसिया में राशन दुकान से अवैध शराब बिक्री का पुलिस ने किया बड़ा भंडाफोड़
छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप
देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित बर्मसिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर राशन दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने वाले नंदू महथा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से विभिन्न नामी ब्रांडों की भारी मात्रा में अवैध शराब व बीयर जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
देवघर: नगर थाना क्षेत्र के बर्मसिया में सरकारी दुकान के पास स्थित राशन दुकान से अवैध देशी-विदेशी शराब की बिक्री का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके घर से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई है। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक देवघर को सूचना मिली थी कि बर्मसिया स्थित सरकारी दुकान से सटे राशन दुकान के संचालक द्वारा अपने घर में छिपाकर अवैध शराब रखी जा रही है और चोरी-छिपे उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर थाना पुलिस की टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब की दुकान से अवैध तरीके से शराब लाकर अपने घर में रखता था और फिर उसे राशन दुकान के माध्यम से बेचता था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई।
मामले में नगर थाना कांड संख्या 320/26, दिनांक 18 अगस्त 2026 को धारा 274/275 बीएनएस एवं 47(ए) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी रवि ठाकुर, पुलिस पदाधिकारी घनश्याम मांझी, सुमंत प्रसाद, शंकर कुमार रजक सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब अवैध शराब के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








