Deoghar News: नगर निगम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
सहायक नगर आयुक्त ने साझा की जानकारी
देवघर नगर निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त रजनीश सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई। 25 अगस्त से 21 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण व दस्तावेजों के सत्यापन का निर्देश दिया गया।
देवघर: नगर निगम सभागार में बुधवार को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण-2026 से संबंधित विभिन्न कार्यों के निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रजनीश सिंह ने की।
बैठक में मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियों, सुनवाई के लिए अभिलेखों के संधारण, नोटिस का तामिला, प्राप्त दस्तावेजों के सत्यापन तथा संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








