Deoghar News: एम्स देवघर अब ECHS के पैनल में शामिल, 1.2 लाख पूर्व सैनिकों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
क्षेत्रीय केंद्र ECHS रांची और एम्स देवघर के बीच समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर।
by: Suman Kumari
On
सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एम्स देवघर को 13 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय केंद्र ECHS रांची के साथ औपचारिक रूप से सूचीबद्ध किया गया।
देवघर: देवघर में गुरूवार को आयोजित एक समारोह में क्षेत्रीय केंद्र, भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस), रांची के साथ औपचारिक रूप से सूचीबद्ध (एम्पैनल) किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय केंद्र ईसीएचएस रांची के निदेशक तथा एम्स देवघर के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह हस्ताक्षर झारखंड एवं बिहार सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल जितेंद्र सिंह, वीएसएम तथा स्टेशन मुख्यालय रामगढ़ कैंट के कर्नल मुकुल वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवघर (एम्स देवघर) झारखंड के देवघर में स्थित एक प्रमुख चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं अस्पताल है। इसकी सेवाएं वर्ष 2019 में प्रारंभ हुई थीं। यह संस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत स्वायत्त रूप से संचालित होता है तथा देश के राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में शामिल है। इस सूचीबद्धता के माध्यम से झारखंड में लगभग 1.2 लाख पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके पात्र आश्रितों को ईसीएचएस के अंतर्गत उन्नत कैशलेस चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Suman Kumari
Tags: Jharkhand News Jitendra Singh देवघर न्यूज़ चिकित्सा सुविधा स्वास्थ्य सुविधा AIIMS Deoghar पूर्व सैनिक Ex Servicemen एम्स देवघर ECHS रांची ECHS Ranchi ECHS Empanelment एम्पैनलमेंट पूर्व सैनिक स्वास्थ्य सेवा कैशलेस इलाज Cashless Treatment एम्स देवघर MoU वीर नारी पात्र आश्रित झारखंड पूर्व सैनिक बिहार पूर्व सैनिक मेजर जनरल जितेंद्र सिंह रामगढ़ कैंट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय PMSSY
Related Posts


Latest News








