भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
छात्रों की जायज मांगों के समाधान की मांग
रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात कर पिछले 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन में हस्तक्षेप करने और छात्रों की मांगों का शीघ्र समाधान निकालने का आग्रह किया।
रांची: झारखंड भाजपा के तीन प्रमुख नेताओं ने लोकभवन जाकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की है। राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बीच यह मुलाकात काफी अहम है। मुलाकात करने वाले नेताओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने इस दौरान राज्यपाल से छात्र आंदोलन से उपजे हालात सहित प्रदेश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य भर के छात्र पिछले 24 दिनों से रांची में न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, कई छात्र आमरण अनशन के कारण गंभीरावस्था में अस्पताल में इलाजरत भी हैं लेकिन सरकार इनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। वार्ता के नाम पर छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर इस दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। ताकि छात्रों की जायज मांगों पर सरकार तत्काल विचार कर उसका कोई ठोस समाधान निकाले। इधर राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि तमाम परिस्थितियों पर उनकी पैनी नजर है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








