Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी

गाँव-गाँव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे कार्यकर्ता

Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
(झामुमो विधानसभा स्तरीय बैठक में कार्यकर्ता)

गिरिडीह के जमुआ में झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व विधायक केदार हजरा और प्रणव वर्मा ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध किया। नेताओं ने विधेयक को राज्य के अधिकारों पर हमला बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन और जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

गिरिडीह: सोमवार को झामुमो का जमुआ विधानसभा स्तरीय बैठक जगन्नाथडीह स्थित शांति मैरेज हॉल में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई,जबकि संचालन मोहाजिद ने किया। बैठक में सर्वप्रथम शिबू सोरेन के चित्र पर झामुमो द्वारा माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक केदार हजरा, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह विधान सभा प्रभारी प्रणव वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने किया। तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई।

बैठक में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य जमुआ विधानसभा स्तरीय प्रभारी प्रणव वर्मा मौजूद थे। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य प्रणव वर्मा ने कहा कि खनिज एवं खनन संशोधन विधेयक के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी करना पड़ेगा। जनता को जागरूक करने की जरूरत है। आने वाले समय में आंदोलन तेज करना पड़ेगा। चाहे जेल जाना हो या लाठी डंडा खाने की नौबत आए, इसके लिए अभी से तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधेयक झारखंड के लिए पूर्णतया विद्वेष पूर्ण है। 

Jharkhand Govt Ad
यह विधेयक झारखंड को उसके प्रमुख राजस्व स्रोत से वंचित कर देगा, इससे सामाजिक, आर्थिक, जनकल्याण कार्यक्रमों को बड़ा धक्का लगेगा और आदिवासी, दलित तथा पिछड़े तबको पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैया योजना, सर्व पेंशन योजना जैसे अन्य कल्याणकारी योजना पर प्रभाव पड़ेगा तथा योजनाएं बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि खनिज झारखंड की जनता की संपदा है और राज्य के संवैधानिक अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से जागरूकता के लिए  आगे आने की अपील की।

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व विधायक केदार हजरा ने कहा कि

केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक झारखंड के वित्तीय और संवैधानिक हक पर हमला है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की 9 सदस्य संविधान पीठ के फैसले ने राज्यों के खनिज संबंधी अधिकारों को स्पष्ट किया, लेकिन नए बिल से राज्यों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास किया गया है।उन्होंने कहा कि यह केवल झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के संघीय ढांचे की रक्षा का सवाल है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: झंडा मैदान में फाइनल रिहर्सल, उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परखी तैयारियां

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों पर राज्यों के अधिकार को कमजोर करना संविधान की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि राज्य हमारा, भूमि हमारा टैक्स हमारा ,और इसमें केंद्र सरकार सर्वोपरि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राज्य सरकार से सहमति लेने का काम नहीं किया बल्कि आनन फानन में उन्होंने यह बिल पारित करा लिया। उन्होंने कहा कि राज्यों के विकास के लिए कोई  नियम नहीं बनाया गया। कहां की केंद्र सरकार द्वारा झारखंड सरकार पर बहुत दिन से षडयंत्र रचा जा रहा था। इन्होंने कहा कि इस कानून को भारत सरकार को वापस लेना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज

उन्होंने कहा की झारखंड राज्य को 13 हजार से 15 हजार करोड़ के बीच आमदनी होता था, अब राजस्व रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि खनिज झारखंड की जनता की संपदा है और राज्य के संवैधानिक अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि इस खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें और इसके लिए एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कहा कि झामुमो जागरूकता अभियान चलाएगी। 

इस कानून के लागू हो जाने से राज्य के विकास में प्रभाव पड़ने वाला है,राज्य का विकास प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में गुरु जी ने बृहद आंदोलन चलाया था, उनके संघर्षों के पद चिह्नों पर चलते हुए अगर किसी ने ललकारा है तो उनके मंसूबे को विफल करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हम लोग इसलिए जमा हुए हैं, कि लोगों को जागृत करना है। इसके लिए गांव-गांव में जाकर लोगों को जागृत करें। उन्होंने कहा कि खनिज एवं खनन संशोधन विधेयक केंद्र सरकार वापस ले, वरना बृहद आंदोलन चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, देवरी से मोजाहीद , रामानंद सिंह, रोजन अंसारी,अजय द्विवेदी, चीना खान, रवींद्र सिंह, अनिल चौधरी, किशोर, किशोर वर्मा, राजू यादव, नवीन, ओमप्रकाश महतो,ताहिर हुसैन, केदार यादव,मंजूर आलम, देवंती भारती, रीना भास्कर, जाहिद, मनोज पांडे, मंजूर अंसारी, राजकुमार राय, कैलाश यादव,अहमद अंसारी, सुरेश यादव, टूकलाल हजरा, समेत सैकड़ो की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता जमुआ और देवरी प्रखंड के मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जाति व आवासीय प्रमाणपत्रों के मामलों की समीक्षा की Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जाति व आवासीय प्रमाणपत्रों के मामलों की समीक्षा की
Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक
Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
Koderma News: पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह के 140 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Giridih News: अलख पांडेय ने लक्ष्मीपुर स्कूल में किया डिजिटल लाइब्रेरी और पानी टंकी का उद्घाटन
महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ली गई ईमानदारी की शपथ
Sahebganj News: उधवा प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, वसीम रेजा बने अध्यक्ष