महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की अनूठी पहल

महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
(झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह)

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा रांची में आयोजित सावन महोत्सव में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्रदेश प्रभारी के. राजू और अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए। नेताओं ने महिलाओं को सावन की बधाई देते हुए उनकी बढ़ती सामाजिक व राजनीतिक भूमिका की सराहना की।

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के. राजू जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी, सह-प्रभारी प्रसाद सिरिबेला जी, भूपेंद्र मरावी जी, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय जी एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

झारखंड प्रभारी के. राजू जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना की साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति और उत्साह की सराहना की।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर दीपिका पांडेय सिंह जी ने कहा, “सावन हमारी संस्कृति और उमंग का पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, संवाद करने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।" उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का कार्य कर रही है। 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी ने कहा कि झारखंड की महिलाएं आज समाज, शासन, राजनीति, अर्थव्यवस्था और जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रभावी भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील झारखंड की पहचान है। सावन जैसे पर्व केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपनी लोक-संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। ऐसे आयोजनों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर उनके बढ़ते नेतृत्व को दर्शाती है। सावन महोत्सव में महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

यह भी पढ़ें: Ranchi News : खड़गे के कथित मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला, विजय शंकर नायक बोले- नहीं सहेगा हिंदुस्तान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक
Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
Koderma News: पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह के 140 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Giridih News: अलख पांडेय ने लक्ष्मीपुर स्कूल में किया डिजिटल लाइब्रेरी और पानी टंकी का उद्घाटन
महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ली गई ईमानदारी की शपथ
Sahebganj News: उधवा प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, वसीम रेजा बने अध्यक्ष
भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति हुई बेहद गंभीर