भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति हुई बेहद गंभीर
सदर अस्पताल में बीपी घटकर 84/39 हुआ
भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है और उनका बीपी घटकर 84/39 mmHg दर्ज किया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में लगातार जांचें की जा रही हैं, फिर भी उनका अनशन जारी है।
रांची: भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। 15 अगस्त के बाद से उनकी तबीयत में लगातार गिरावट देखी जा रही है और BP दिन-प्रतिदिन कम हो रहा है। जांच के दौरान उनका BP 84/39 mmHg दर्ज किया गया। इसके साथ ही सीने में दर्द, चक्कर, सांस लेने में परेशानी और शरीर में बढ़ती कमजोरी की शिकायत है। जांच के दौरान शरीर में कीटोन की मात्रा भी पाई गई है।
सदर अस्पताल में लगातार एक्स-रे, रक्त जांच, शुगर जांच सहित अन्य आवश्यक मेडिकल जांचें की जा रही हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अन्य जांच भी जारी हैं। लगातार मेडिकल जांच और इलाज के बावजूद उनकी भूख हड़ताल जारी है। स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होती जा रही है और शरीर में कमजोरी लगातार बढ़ रही है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








