Religion News: सावन की पहली सोमवारी पर कटकमसांडी के सड़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

सुबह से ही मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Religion News: सावन की पहली सोमवारी पर कटकमसांडी के सड़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
सड़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त

हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड स्थित प्राचीन सड़वा महादेव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे।

हजारीबाग: सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर कटकमसांडी प्रखंड की लुपुगं पंचायत स्थित प्राचीन सड़वा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र "हर-हर महादेव" एवं "बोल बम" के जयघोष से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और शिवमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, भांग एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं क्षेत्र में सुख-शांति की कामना करते हुए भोलेनाथ की आराधना की। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड हरि-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिरस में डूबा रहा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होकर भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

पूजा-अर्चना एवं कीर्तन के उपरांत मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने अनुशासित ढंग से प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सावन माह में प्रत्येक सोमवारी को विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
Koderma News: पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह के 140 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Giridih News: अलख पांडेय ने लक्ष्मीपुर स्कूल में किया डिजिटल लाइब्रेरी और पानी टंकी का उद्घाटन
महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ली गई ईमानदारी की शपथ
Sahebganj News: उधवा प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, वसीम रेजा बने अध्यक्ष
भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति हुई बेहद गंभीर
सीआईएसएफ और एनएमएल अधिकारियों ने रुड़ी स्थित बादम कोयला परियोजना का किया निरीक्षण
Ranchi News: सीसीएल और डीएवी गांधीनगर ने संयुक्त रूप से निकाली भव्य ‘तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी'
तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक
Ranchi News: कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर बंधु तिर्की ने जताई नाराजगी
झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक