JPSC-JSSC अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त कर CBI जांच हो: बाबूलाल मरांडी

एक्स पोस्ट के जरिए JPSC और JSSC पर गंभीर आरोप लगाए

JPSC-JSSC अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त कर CBI जांच हो: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि दलालों के माध्यम से नौकरियां बेची गईं और परीक्षा में प्रश्न पहले से रटवाए गए।

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में JPSC और JSSC द्वारा खुलेआम नौकरियां बेचने का आरोप लगाते हुए हेमंत सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने JPSC और JSSC के अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक और सचिव तुरंत बर्खास्त करने, इन सभी दोषियों पर FIR दर्ज कर इनकी अविलंब गिरफ्तारी और पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है। 

उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि दलालों ने लड़कों को नेपाल, बिहार और बंगाल ले जाकर 135-150 प्रश्न रटवाए, जिनमें से 120 प्रश्न हूबहू परीक्षा में आए। सेंटर पर नेट बंद कराकर इस पूरी धांधली को अंजाम दिया गया। पैसों की सेटिंग के कारण ही JSSC ने 26 हजार आचार्यों का रिजल्ट एक साथ न देकर टुकड़ों में निकाला।

उन्होंने कहा कि सीआईडी की संध्या रानी और निधि पांडेय की शुरुआती जांच बिल्कुल सही दिशा में थी, जिसकी गवाह पुरानी डायरी है। सच्चाई दबाने के लिए सरकार ने जांच टीम बदल दी। दागी अफसर मनोज कौशिक को CID का ADG बनाया गया, जिसने हाईकोर्ट में गलत हलफनामा दायर किया। हजारीबाग SP रहते हुए मनोज कौशिक पर कोयले के काले धंधे का आरोप लगा था। इनकी ACB जांच सरकार ने आज भी दबा रखी है। ऐसे दागी अफसरों के जरिए सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड की बंद कोयला खदानों के वैज्ञानिक पुनर्वास हेतु गिरिडीह और करमा OCP चयनित

उन्होंने आगे कहा है कि हम नेता 5 साल में जनता के पास जवाब देने जाते हैं। जो लोग आज पैसे देकर नौकरी खरीदेंगे, वो अगले 30 साल तक झारखंड को लूटकर खोखला कर देंगे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण

उन्होंने झारखंडवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि यह हमारे राज्य के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने लोगों से छात्रों का तन-मन-धन से साथ देने की अपील की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा