Ranchi News: कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर बंधु तिर्की ने जताई नाराजगी
के. राजू ने कहा- हर तीन महीने में संगठन के कामकाज और जनता से संपर्क की होगी समीक्षा
मांडर के ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरीवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद सुखदेव भगत और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में बूथ से लोकसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सक्रिय एवं जवाबदेह कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और जनता से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया।
रांची: मांडर प्रखंड के ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरीवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, भूपेश मरावी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर से लेकर लोकसभा स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतारने, जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने तथा संगठन की कार्यशैली में आवश्यक बदलाव को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि संगठन की मजबूती केवल चुनावी समय की गतिविधियों से नहीं, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने से होगी।पदाधिकारियों की कम उपस्थिति पर बंधु तिर्की ने जताई नाराजगी

हर तीन महीने में होगी संगठन के कामकाज की समीक्षा : के. राजू
उन्होंने कहा कि हर तीन महीने में संगठन की बैठक आयोजित कर कार्यों, कार्यक्रमों के आयोजन और जनता के साथ संपर्क की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से नहीं बल्कि एक टीम के रूप में काम करने की अपील की। के. राजू ने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी को संगठन के स्तर पर किसी तरह की परेशानी आती है तो उसे वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाए, ताकि उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता के लिए आपसी समन्वय और सामूहिक नेतृत्व आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय जनता के बीच न जाएं। ग्राम पंचायत कमेटियों को पूरे वर्ष जनता के सुख-दुख में खड़ा रहना होगा। पंचायत स्तर पर नियमित बैठकें हों, जनसंपर्क अभियान चलाया जाए और स्थानीय समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाया जाए।
के. राजू ने कहा कि संगठन को ग्रासरूट लेवल पर मजबूत करने के साथ-साथ कार्यशैली में भी बदलाव लाना होगा। विधानसभा स्तर पर नए नेतृत्व को तैयार करने और पंचायत से लेकर लोकसभा स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ईमानदारी, समर्पण और सामूहिक प्रयास से कांग्रेस लोकसभा एवं विधानसभा दोनों स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।
SIR के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार विरोध का ऐलान
के. राजू ने SIR के मुद्दे पर कहा कि चुनाव आयोग की गलत नीतियों के कारण बड़ी संख्या में लोगों को मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित करना उसके लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों पर प्रहार है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से आवाज उठाएगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना हमारा संकल्प : शिल्पी नेहा तिर्की
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा जनहित के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन तभी मजबूत होगा, जब कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहेंगे और उनके मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से बनती है। उन्होंने कहा, “आगामी लोकसभा चुनाव हमारे लिए केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा की लड़ाई है। इस लड़ाई में हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, एकजुटता और समर्पण के साथ मेहनत करनी होगी।”
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प जनता की आवाज को और मजबूत करना है तथा जननेता राहुल गांधी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य की दिशा में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में रांची जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, गुमला जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा, लोहरदगा जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, मांगा उरांव, आबिद अंसारी, सेरोफिना मिंज, जमील मलिक, होसे उरांव, मो. इस्तियाक, डॉ. जुल्फेकार अली, मो. गेयास, रमेश महली, जयंत बारला, मजकूर आलम सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.










