Ranchi News: सीसीएल और डीएवी गांधीनगर ने संयुक्त रूप से निकाली भव्य ‘तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी'
प्रधानाध्यापक पी के झा ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में भव्य तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें सीसीएल अधिकारियों, शिक्षकों और सैकड़ों विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति का संदेश दिया।
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा आज दिनांक 17 अगस्त, 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में भव्य “तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीसी एंड पीआर विभाग, सीसीएल के प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता, विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, डीएवी गांधी नगर के प्रधानाध्यापक पी. के. झा, शिक्षकगण तथा सैंकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सीसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ गांधी नगर कैंपस का भ्रमण किया। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के साथ यात्रा पूरे कैंपस का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई।
उन्होंने कहा कि सीसीएल सदैव सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है और आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










