JPSC विवाद: छात्र आंदोलन के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, पहली पाली की कार्यवाही बाधित

सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने छात्र आंदोलन और कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया

JPSC विवाद: छात्र आंदोलन के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, पहली पाली की कार्यवाही बाधित
छात्र आंदोलन और कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में हंगामा करते विपक्षी विधायक।

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को छात्र आंदोलन और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की मंगलवार को पहली पाली छात्र आंदोलन के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के कारण विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। हालांकि, दोपहर दो बजे के बाद सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चल रही है।

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने छात्र आंदोलन और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन के बेल में पहुंच गए। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की, जबकि विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार पर छात्रों पर लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाया।

विपक्षी सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की भी मांग की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने छात्रों पर जानबूझकर लाठियां बरसाईं। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे।

हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने शून्यकाल की सभी सूचनाओं को पढ़ा हुआ मानते हुए उन्हें संबंधित विभागों को भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

दोपहर दो बजे के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई और फिलहाल सुचारु रूप से चल रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित
Jharkhand Vidhansabha: छात्र आंदोलन और JPSC-JSSC विवाद पर विधानसभा में घमासान, अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित
"सिस्टम" को 'चार्ज' करने के बजाय, छात्रों पर 'लाठीचार्ज' कर रही हेमंत सरकार: भाजपा
Giridih News: छात्रों की 98% मांगें सरकार ने मानी, भाजपा ने आंदोलन को अराजक बनाया: संजय सिंह
Sahibganj News: विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की ABVP ने की निंदा