Politics News: रांची महानगर कांग्रेस ने SIR अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए अहम निर्देश

ज्योति सिंह मथारू बोले- हर बूथ पर मतदाताओं की मदद करें कार्यकर्ता

Politics News: रांची महानगर कांग्रेस ने SIR अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए अहम निर्देश
रांची में कांग्रेस संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते ज्योति सिंह मथारू

रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन प्रभारी ज्योति सिंह मथारू ने SIR अभियान, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों की समीक्षा की।

रांची: रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक कांग्रेस भवन, रांची में संपन्न हुई, जिसमें महानगर अग्रणी मोर्चा संगठन के प्रभारी ज्योति सिंह मथारू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर ज्योति सिंह मथारू ने विगत माह में हुए विभिन्न सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी एक माह के दौरान एसआईआर (SIR) के तहत 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक चलने वाले दावा एवं आपत्ति अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं का बढ़-चढ़कर सहयोग करने का निर्देश दिया।

उन्होंने रांची महानगर के अल्पसंख्यक विभाग, महिला विभाग, युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्तर पर वार्ड एवं मंडल समितियों का गठन करें। साथ ही एनएसयूआई को रांची महानगर के सभी महाविद्यालयों में समिति गठन का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।

 मथारू ने समिति गठन में समाज के सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रांची महानगर के प्रत्येक अग्रणी मोर्चा, जैसे अल्पसंख्यक विभाग, महिला विभाग और एनएसयूआई की अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद महानगर अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठक होगी और फिर वार्ड एवं महाविद्यालय समितियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक

ज्योति सिंह मथारू ने सरकार द्वारा संचालित छात्र पास, युवाओं एवं महिलाओं के रोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज़ कांके में अलौकिक और भक्तिमय माहौल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान, रांची जिला महिला अध्यक्ष नीतू देवी, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष सतीश तथा शैफ उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा