PVUNL की ऐश यूज़र मीट-2026: 'अपशिष्ट से समृद्धि' की दिशा में बड़ा कदम, रांची में जुटे विशेषज्ञ

नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों, उद्योग विशेषज्ञों और फ्लाई ऐश उपयोगकर्ताओं ने लिया भाग

PVUNL की ऐश यूज़र मीट-2026: 'अपशिष्ट से समृद्धि' की दिशा में बड़ा कदम, रांची में जुटे विशेषज्ञ
रांची में आयोजित PVUNL की द्वितीय ऐश यूज़र मीट-2026 में फ्लाई ऐश के सतत उपयोग पर आयोजित सम्मेलन में उपस्थित अतिथि एवं विशेषज्ञ।

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने रांची में द्वितीय ऐश यूज़र मीट-2026 का सफल आयोजन किया। "अपशिष्ट से समृद्धि तक : परिवर्तन की सशक्त एवं सतत यात्रा" विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने फ्लाई ऐश के नवाचारपूर्ण एवं सतत उपयोग पर विचार साझा किए।

रांची: एनटीपीसी लिमिटेड एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के संयुक्त उपक्रम पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा 18 जुलाई 2026 को रांची में द्वितीय ऐश यूज़र मीट–2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था “अपशिष्ट से समृद्धि तक : परिवर्तन की सशक्त एवं सतत यात्रा”। इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, अवसंरचना विशेषज्ञों एवं फ्लाई ऐश उपयोगकर्ताओं ने भाग लेकर फ्लाई ऐश एवं उससे जुड़े उप-उत्पादों के नवाचारपूर्ण एवं सतत उपयोग पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अबूबक्कर सिद्दीक पी., आईएएस, माननीय सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग; कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार थे। अशोक कुमार सहगल ने सभी अतिथि का शॉल एंड प्लांटर से स्वागत किया । 

इस अवसर पर वी. सुरेश, अध्यक्ष, राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) समिति एवं पूर्व अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, HUDCO सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें संजय कुजूर, अभियंता प्रमुख, भवन निर्माण विभाग, झारखंड सरकार; मनोहर कुमार, अभियंता प्रमुख, ग्रामीण कार्य विभाग, झारखंड सरकार; मोहन लाल, मुख्य अभियंता, CPWD; डॉ. एस. के. दास, उपनिदेशक, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद; संदीप सिंह, क्षेत्रीय खान नियंत्रक; मुकेश कुमार (IRSME), अपर मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद; एस. के. महापात्र, कैंपस प्रभारी, आईसीएआर-आईएआरआई झारखंड; विशाल नाथ, आईसीएआर-आईएआरआई झारखंड; ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल तथा मनीष खेतरपाल, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), पीवीयूएनएल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पीवीयूएनएल की उपलब्धियों, पहलों एवं सतत ऐश उपयोग के विज़न को प्रदर्शित करती एक विशेष स्मारिका का विमोचन किया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक स्वरूप सभी विशिष्ट अतिथियों को फ्लाई ऐश से निर्मित स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए।

यह भी पढ़ें: 99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग

अपने संबोधन में ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल ने कहा कि ऐश को अब अपशिष्ट नहीं, बल्कि देश के लिए एक बहुमूल्य संसाधन के रूप में देखा जाना चाहिए, जो सतत अवसंरचना विकास एवं आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पीवीयूएनएल की “ऐश टू एसेट” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें: चाईबासा में DMFT फंड के पैसे को हेमंत सरकार ने लुटवा दिया: बाबूलाल मरांडी

उन्होंने बताया कि पीवीयूएनएल प्लांट    द्वारा ड्राई बॉटम ऐश हैंडलिंग प्रणाली, जल संरक्षण के लिए एयर-कूल्ड कंडेंसर (ACC) तकनीक, तथा विभिन्न क्षेत्रों में फ्लाई ऐश के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देने हेतु अनेक पहल की जा रही हैं।  उन्होंने यह भी बताया कि पीवीयूएनएल स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को फ्लाई ऐश से मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्माण हेतु प्रशिक्षण एवं कौशल विकास प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे आजीविका के नए अवसर सृजित होने के साथ-साथ सर्कुलर इकोनॉमी को भी बढ़ावा मिल रहा है।

कार्यक्रम में वी. सुरेश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सतत निर्माण एवं अवसंरचना विकास में फ्लाई ऐश के उपयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

तकनीकी सत्र के दौरान सीएसआईआर-सीआईएमएफआर के आर. एभिन मस्तो ने फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक एवं नवाचारपूर्ण उपयोग पर अपने विचार साझा किए। वहीं एनपीजीसी के वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमति अपूर्व प्रकाश ने कार्बन मार्केट विषय पर प्रस्तुति देते हुए सतत औद्योगिक प्रक्रियाओं के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा नए आर्थिक अवसरों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। धनबाद के प्रोफ़ेस ने भी ऐश पर प्रेजेंटेशन प्रेजेंट किया। 

कार्यक्रम के दौरान फ्लाई ऐश के अधिकतम उपयोग, पर्यावरण-अनुकूल निर्माण पद्धतियों को बढ़ावा देने, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा सरकारी विभागों, शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों तथा उद्योग जगत के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का समापन सभी हितधारकों द्वारा प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं आपसी सहयोग के माध्यम से “अपशिष्ट से समृद्धि” की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर पीवीयूएनएल ने एक बार फिर हरित, स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात