प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
किशोरी ने वीडियो जारी कर भावावेश में गलती होने की बात स्वीकार की
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उसने कहा कि वह भावावेश में आकर गलत शब्दों का प्रयोग कर बैठी और अपनी गलती स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री तथा देशवासियों से क्षमा मांगी।
नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा हाल ही में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहने वाली नोएडा के सेक्टर 168 में रह रही एक किशोरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज प्रधानमंत्री और देशवासियों से माफी मांगी।
इस बच्ची ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन मे वह गई थी। वहां मौजूद तमाम लोग प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। भावावेश में आकर उसने भी कुछ अपशब्द कहे जो अत्यंत खराब थे। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। उसने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री और देशवासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा, "मेरी उम्र 15 वर्ष है। मेरे से भूल हुई है। मैंने बहुत गलत काम किया है।"
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से धरना प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाले लोगों को माफ करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बच्चों से गलतियां हो जाती है। उन्हें अदालत के चक्कर कटवाने की वजाए उन्हें सही रास्ते पर लाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अपशब्द कहने वालों को वह माफ करते हैं।
बीते 29 जुलाई को गाजियाबाद की रहने वाली श्रीमती स्मृति सिंह, पत्नी तेजेंद्र सिंह ने थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें कहा गया था कि सेक्टर 168 के लोटस जिंग सोसाइटी में रहने वाली इस किशोरी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 30 जुलाई को प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय मां के लिए अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची।
इस मामले में थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित किया है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


