Giridih News: छात्रों की 98% मांगें सरकार ने मानी, भाजपा ने आंदोलन को अराजक बनाया: संजय सिंह
झामुमो गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर साधा निशाना
गिरिडीह में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने भाजपा पर छात्र आंदोलन की आड़ में झारखंड में अराजकता फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मंगलवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने छात्रों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी 98 प्रतिशत मांगें मान ली थीं।
गिरिडीह: झारखंड में भाजपा द्वारा छात्र आन्दोलन के पीछे से अराजकता फैलाने की जो साजिश रची गई थी वो फेल हो गया। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कही। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने छात्रों की मांग पर त्वरित कार्रवाई की ।
देश के किसी भी राज्य में कोई सरकार द्वारा छात्र या जनता की मांग पर सरकार के आमने-सामने आकर इस तरह से बात करने का कोई उदाहरण नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र आन्दोलन में पश्चिम बंगाल से लोगों को भाजपा ने बुलाकर उपद्रव मचाया। छात्र संगठन शांति पूर्वक आन्दोलन कर रहे थे, सरकार के प्रतिनिधि छात्र संगठनों से बात चीत भी कर रहे थे। सरकार ने छात्रों की 98 प्रतिशत मांगें मान ली थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा , अभय सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।
Related Posts


Latest News







