तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां ने रूटलाइन, मेला क्षेत्र और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक

श्रावणी माह की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बंगला सावन की अंतिम सोमवारी के साथ नाग पंचमी और मनसा पूजा के संयोग के कारण देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। अनुमान के मुताबिक करीब तीन लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। कांवरियों की कतार करीब सात किलोमीटर दूर चमारडीह तक पहुंच गई।

देवघर: श्रावणी माह की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बंगला सावन की अंतिम सोमवारी के साथ नाग पंचमी और मनसा पूजा के संयोग के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। अनुमान के मुताबिक करीब तीन लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। कांवरियों की कतार करीब सात किलोमीटर दूर चमारडीह तक पहुंच गई।

भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां ने अहले सुबह रूटलाइन और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को श्रद्धालुओं के साथ सेवा भाव से पेश आने एवं सुगम जलार्पण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Jharkhand Govt Ad
हीं वरविवार की देर रात काे भी उपायुक्त ने नंदन पहाड़, कालीबाड़ी, कुमुदिनी घोष रोड, बरमसिया, सरकार भवन, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, जलसार मोड़ और शिवराम झा चौक सहित कई संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सूचना केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने का निर्देश दिया।

बाबा मंदिर परिसर स्थित केंद्रीय कंट्रोल रूम पहुंचकर उपायुक्त ने सीसीटीवी के माध्यम से रूटलाइन और मेला क्षेत्र की निगरानी की। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। भीड़ अधिक होने के कारण कई कांवरियों ने मंदिर परिसर में बनाए गए बाह्य अर्घा से भी जलार्पण किया।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: मधुस्थली संस्थान में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित हुई विशेष संगोष्ठी

इधर, एसपी प्रवीण पुष्कर भी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब

तीसरी सोमवारी की भीड़ को देखते हुए उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, दंडाधिकारी और कर्मी पूरे मेला क्षेत्र में सक्रिय रहे। प्रशासन की सतर्कता और व्यापक व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Koderma News: पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह के 140 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण Koderma News: पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह के 140 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Giridih News: अलख पांडेय ने लक्ष्मीपुर स्कूल में किया डिजिटल लाइब्रेरी और पानी टंकी का उद्घाटन
महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ली गई ईमानदारी की शपथ
Sahebganj News: उधवा प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, वसीम रेजा बने अध्यक्ष
भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति हुई बेहद गंभीर
सीआईएसएफ और एनएमएल अधिकारियों ने रुड़ी स्थित बादम कोयला परियोजना का किया निरीक्षण
Ranchi News: सीसीएल और डीएवी गांधीनगर ने संयुक्त रूप से निकाली भव्य ‘तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी'
तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक
Ranchi News: कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर बंधु तिर्की ने जताई नाराजगी
झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ