Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब

बीएड कॉलेज तक पहुंची कांवरियों की लंबी कतार

Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब
(बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर)

देवघर के राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 18वें दिन अहले सुबह 4:13 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हुआ। बीएड कॉलेज से कतारबद्ध कांवरियों के जयघोष से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा और मेला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 18वें दिन रविवार को देवघर में अहले सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट प्रातः 4:13 बजे खुला। परंपरा के अनुसार सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद आम कांवरियों के लिए जलार्पण शुरू किया गया। रात से ही कतार में खड़े कांवरिया बाबा का जयघोष और नाम जाप करते हुए गर्भगृह की ओर बढ़ते रहे।

सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों से पूरा रूट लाइन गुंजायमान रहा। बीएड कॉलेज से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर लगातार बाबा मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। केसरिया वस्त्रों में सजे शिवभक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण के लिए मेला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा