ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बोकारो स्थित ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण कर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने का आह्वान किया तथा परेड कमांडर व बच्चों को नकद राशि देकर सम्मानित किया।
बोकारो: ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति के कार्यालय प्रांगण में 80 वे स्वतंत्रता दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रभारी सुरक्षा दीप जोशी द्वारा स्कॉट कर परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा को डाइस पर आने के उपरांत राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। परिसंपत्ति प्रबंधक ने राष्ट्रीय झंडे का ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में परिसंपत्ति प्रबंधक द्वारा सभी विभागों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु उनकी सराहना की एवं ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने हेतु आह्वान भी किया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय विद्यालय के बच्चों द्वारा नृत्य,देशभक्ति संगीत इत्यादि पर मनमोहक प्रस्तुति दी। ओएनजीसी के कार्मिकों के बच्चों द्वारा भी गीत,नृत्य,संगीत एवं वादन क्षेत्र में भी प्रस्तुतियां दी गई। परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कमांडर को 30 हजार रुपये का चेक सौंपा एवं केंद्रीय विद्यालय के बच्चों हेतु भी 25 रुपये हजार नगद की घोषणा कर जवानों एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








