Sahibganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी दिशोम गुरू शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि ,दो आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

4 अगस्त को सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

Sahibganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी दिशोम गुरू शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि ,दो आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण
दिशोम गुरू शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर साहिबगंज में भव्य आयोजन की तैयारी।

साहिबगंज में 4 अगस्त 2026 को झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पद्म भूषण दिशोम गुरू शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में दो आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा।

साहिबगंज:  झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की ओर से झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पद्म भूषण दिशोम गुरू वीर शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में दिशोम गुरू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन होगा, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।  

आयोजन की तिथि 04 अगस्त 2026, मंगलवार निर्धारित की गई है और समय सुबह 11 बजे रखा गया है। नगर परिषद अध्यक्ष छोटू पासवान ने समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिशोम गुरू को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके आदर्शों एवं विचारों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलन का प्रणेता माना जाता है। उन्होंने आदिवासी अस्मिता, जल, जंगल, जमीन की रक्षा और राज्य गठन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उनके निधन से राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश ने एक जननेता खो दिया है।

 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी और नगर परिषद की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और श्रद्धांजलि सभा के लिए मंच का निर्माण अंतिम चरण में है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बैठने और जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी।

नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि दिशोम गुरू केवल झारखंड के नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज के प्रेरणा स्रोत थे। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और त्याग से प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में भाग लेने और दिशोम गुरू के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: आधी रात गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, कृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा