Sahebganj News: 30 जुलाई से शुरू होगा पावन सावन, 'हर-हर महादेव' की गूंज से गूंजेगा साहिबगंज

कांवरियों के लिए शरबत, भोजन, ठहरने और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था

Sahebganj News: 30 जुलाई से शुरू होगा पावन सावन, 'हर-हर महादेव' की गूंज से गूंजेगा साहिबगंज
सावन माह के स्वागत के लिए आकर्षक रोशनी और फूलों से सजे साहिबगंज के शिवालय, जलाभिषेक की तैयारी में जुटे श्रद्धालु।

30 जुलाई से शुरू हो रहे पावन सावन माह को लेकर साहिबगंज जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिरों की रंगाई-पुताई, आकर्षक रोशनी, फूलों और एलईडी झालरों से सजावट की जा रही है। इस वर्ष चार सोमवारी और पांच शुक्रवारी का दुर्लभ संयोग बनने से सावन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। बाबा गजेश्वरनाथ धाम, बाबा मोतीनाथ धाम सहित प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।

साहिबगंज: भक्ति और आस्था का महीना सावन अब दस्तक देने वाला है। 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह को लेकर जिले भर के शिवालयों में चहल-पहल तेज हो गई है। शहर से लेकर गांव तक हर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर गांव-देहात तक सभी शिवालयों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, रंग-रोगन, एलईडी झालर और फूलों से श्रृंगार व सजावट का काम अंतिम चरण में है। पहले सोमवार की सुबह से ही "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से पूरा जिला गूंज उठेगा। इसके साथ ही पूरे जिले में भक्ति की बयार बहेगी। हर शिवालय को दुलहन की तरह सजाने की तैयारी चल रही है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार सावन में चार सोमवारी और पांच शुक्रवारी का दुर्लभ योग बन रहा है। इसे भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। ऐसा संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। इसीलिए इस बार पूजा का महत्व और भी बढ़ गया है। हर सोमवार को मंदिरों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, महाश्रृंगार और देर रात तक विशेष आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों ने पंक्ति, सुरक्षा, पेयजल और बैठने की व्यवस्था पुख्ता कर ली है।

  मिनी बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध बरहेट प्रखंड स्थित बाबा गजेश्वरनाथ धाम में सबसे बड़ी तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावा तालझारी प्रखंड स्थित बाबा मोतीनाथ धाम, जैप- 9 स्थित कृपाशंकर पहाड़ी बाबा मंदिर, नगर थाना स्थित प्राचीन शिव मंदिर, पुलिस लाइन स्थित शिवालय समेत जिले के सैकड़ों छोटे-बड़े शिवालयों को आकर्षक रोशनी, एलईडी और झालरों से सजाया जा रहा है। कई जगहों पर संध्या आरती के साथ प्रत्येक दिन भजन-कीर्तन और सोमवार पर विशेष पूजा-अर्चना की भी तैयारी है। वहीं, सावन में जलाभिषेक के लिए निकलने वाले कांवरियों के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं। इन शिविरों में कांवरियों को मुफ्त शरबत, भोजन, ठहरने और प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी।

 सावन के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव को गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, दही, भांग, बेलपत्र और फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करेंगे। शाम को शिवलिंग का फूलों से किया जाने वाला महाश्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंदिर समितियों का कहना है कि इस बार सावन में श्रद्धालुओं की संख्या पिछली बार से दोगुनी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को डॉ. मुकेश को मिली नई जिम्मेदारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

अमेरिका-सऊदी के संयुक्त हमले में 20 इराकी लड़ाके ढेर, ईरान समर्थित पीएमएफ को बनाया निशाना अमेरिका-सऊदी के संयुक्त हमले में 20 इराकी लड़ाके ढेर, ईरान समर्थित पीएमएफ को बनाया निशाना
Ramayana Movie: टी-सीरीज़ ने ₹75 करोड़ में हासिल किए म्यूजिक राइट्स
आर्यभट्ट का जीरो' का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी 7 अगस्त को होगी बड़े पर्दे पर रिलीज
पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Commonwealth Games 2026: भारत ने जीते दो और रजत, कुल 12 पदकों के साथ नौवें स्थान पर
Deoghar News: गुरु पूर्णिमा पर बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना
Sahebganj News: महिला संघ ने पहाड़ों और स्कूल परिसर में फेंके सीड बॉल्स, ग्लोबल वार्मिंग से बचाव की पहल
Sahebganj News: शिवगादी के पास श्रद्धालुओं से भरी टीयूवी नाले में गिरी, पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के 5 लोग घायल
Sahebganj News: 30 जुलाई से शुरू होगा पावन सावन, 'हर-हर महादेव' की गूंज से गूंजेगा साहिबगंज
JPSC, JSSC-CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती मामलों पर भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो का चक्का निकलते ही डिवाइडर से टकराई गाड़ी