Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, दिए कड़े निर्देश
पीएम कुसुम और खासमहाल जमीन विवादों की सुनवाई
हजारीबाग उपायुक्त हेमन्त सती ने समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर नागरिकों की भूमि, पेंशन, मंईया सम्मान योजना और आवास से जुड़ी शिकायतें सुनीं तथा अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे।
जनता दरबार में भूमि विवाद, म्यूटेशन, पेंशन, आवास, पारिवारिक विवाद, मंईया सम्मान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित शिकायतें, मुआवजा भुगतान, रोजगार, भूमिदान जमीन संबंधी, पीएम कुसुम, ख़ाशमहल जमीन, मारपीट तथा सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से प्राप्त हुए। उपायुक्त ने आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


