Ramayana Movie: टी-सीरीज़ ने ₹75 करोड़ में हासिल किए म्यूजिक राइट्स
रिलीज से पहले ही 'रामायण' ने रचा रिकॉर्ड, दोनों पार्ट के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज़ के नाम
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही बड़े रिकॉर्ड बना रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टी-सीरीज़ ने फिल्म के दोनों भागों के म्यूजिक राइट्स ₹75 करोड़ के रिफंडेबल एडवांस के तहत हासिल कर लिए हैं।
मुंबई: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी-सीरीज़ ने फिल्म के दोनों भागों के म्यूजिक राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह सौदा ₹75 करोड़ के रिफंडेबल एडवांस के तहत हुआ है, जिसे भारतीय फिल्म और संगीत उद्योग की सबसे बड़ी म्यूजिक डील्स में से एक माना जा रहा है।
कई कंपनियों के बीच टी-सीरीज़ ने मारी बाजी
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स हासिल करने की दौड़ में कई बड़ी म्यूजिक कंपनियां शामिल थीं। आखिरकार टी-सीरीज़ ने यह डील अपने नाम कर ली। कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भूषण कुमार और टी-सीरीज़ की वरिष्ठ टीम को फिल्म के संगीत की अपार संभावनाओं पर पूरा भरोसा है। ₹75 करोड़ की एडवांस राशि दोनों भागों के संगीत अधिकारों के लिए दी गई है।
ए. आर. रहमान और हैंस ज़िमर पहली बार साथ

रणबीर कपूर से लेकर यश तक दमदार स्टारकास्ट

दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज होंगे दोनों पार्ट
निर्माताओं के अनुसार, 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गिना जा रहा है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

