पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित हुई थी SIT

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
महिला हत्याकांड का खुलासा करने के बाद गिरफ्तार आरोपी और बरामद खून लगी कुल्हाड़ी के साथ पाकुड़ पुलिस

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में महिला की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी हथीया हेम्ब्रम (55) को तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।

पाकुड़:  लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में एक महिला की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त खून लगा कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को शामपुर गांव में एक महिला की कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर वार कर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मामले में लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 43/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। 


तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी हथीया हेम्ब्रम (55 वर्ष), निवासी शामपुर, थाना लिट्टीपाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 

छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: अब केवल 5 दिन शेष: 29 जुलाई तक भरें गणना प्रपत्र, मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित कराने का अंतिम अवसर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज
राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, AI तकनीक और डिजिटल शिकायत प्रणाली से लैस होगी व्यवस्था
Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद
गुरु-पदावली: गुरु महिमा पर चुन्नू साहा की भावपूर्ण कविता
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, आकाश हाउस बना विजेता
जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत; शॉपिंग मॉल धमाके में दो महिलाओं की गई जान
बलोचिस्तान में डिप्टी कमिश्नर समेत चार की हत्या, नुश्की में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू
Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमेरिका-सऊदी के संयुक्त हमले में 20 इराकी लड़ाके ढेर, ईरान समर्थित पीएमएफ को बनाया निशाना
Ramayana Movie: टी-सीरीज़ ने ₹75 करोड़ में हासिल किए म्यूजिक राइट्स
आर्यभट्ट का जीरो' का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी 7 अगस्त को होगी बड़े पर्दे पर रिलीज
पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार