बलोचिस्तान में डिप्टी कमिश्नर समेत चार की हत्या, नुश्की में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू
बरखान में हथियारबंद लोगों ने किया अपहरण, बाद में डिप्टी कमिश्नर की हत्या
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान में हिंसा का दौर जारी है। बरखान जिले में हथियारबंद लोगों ने डिप्टी कमिश्नर मुरीद बुगती और तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी। वहीं तुर्बत में भी तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान में हिंसा की एक और बड़ी घटना सामने आई है। हथियारबंद लोगों ने बरखान जिले के डिप्टी कमिश्नर मुरीद बुगती समेत चार लोगों की हत्या कर दी। वहीं बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रांतीय सरकार ने नुश्की जिले में लागू कर्फ्यू को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
नाकाबंदी के दौरान डिप्टी कमिश्नर का किया अपहरण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने बरखान जिले के घाटा चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान डिप्टी कमिश्नर मुरीद बुगती और उनके बॉडीगार्ड्स को अपने साथ ले जाया गया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई। बलोचिस्तान सरकार के गृह विभाग के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है।
तुर्बत में भी तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

नुश्की में 31 जुलाई तक रहेगा कर्फ्यू

फ्रंटियर कॉर्प्स पोस्ट पर हमले के बाद तनाव
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, 28 जुलाई को नुश्की के वेस्टर्न बाईपास स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स पोस्ट पर हुए हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि हालात सामान्य होने तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

